Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: कच्छ में दबंगों ने गार्डों पर किया हमला, मूकदर्शक बनकर खड़े रहे पुलिसवाले

Recommended Video

    Gujarat के Kandla में बदमाशों ने Police के सामने Swords से हमला, देखें Video | वनइंडिया हिंदी

    गांधीनगर: गुजरात में कच्छ के स्पेशल इकॉनॉमिक जोन में एंट्री ना मिलने पर कुछ लोगों ने सिक्योरिटी गार्डों पर हमला कर दिया। इन लोगों ने सुरक्षाकर्मियों को तलवार और डंडों से पीटा। इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद सीसीटीवी में कैद हो गया। इस मारपीट के दौरान वहां कुछ पुलिसवाले भी मौजूद थे, जो पूरी घटना के दौरान मूकदर्शक बने रहे।

    दबगों ने गार्डों को पीटा

    दबगों ने गार्डों को पीटा

    दरअसल दबंगों ने कांडला स्पेशल इकॉनॉमिक जोन के गेट पर प्रवेश को लेकर ये बवाल काटा। ये वीडियो 5 अक्टूबर का है। इसमें दिख रहा है कि कैसे बेरहमी से दबंगों ने सिक्योरिटी गार्डों पर जानलेवा हमला बोला।

    आरोपियों की तलाश जारी

    आरोपियों की तलाश जारी

    पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इन लोगों ने सिक्योरिटी गार्डों पर तलवार और डंडों से वार किया गया। हालांकि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके बावजूद आरोपी अब तक पकड़ से बाहर हैं।

    आराम से हुए फरार

    आराम से हुए फरार

    वीडियो में दिख रहा है कि कैसे सिक्योरिटी गार्ड समेत लोग गुंडों के हमले से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगते हैं। हालांकि कुछ गार्ड आरोपियों को पकड़ने की कोशिश करते हैं,लेकिन कुछ देर तक हमला करने के बाद गुंडे वहां से भाग जाते हैं। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों को खोज रही है।

    ये भी पढ़ें- गुजरात में मानसून सीजन खत्म ही नहीं हो रहा, अभी 12 अक्टूबर तक बरसेंगे यहां बादल, टूटे कई रिकॉर्ड

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+