ED ने लालू यादव के दामाद शैलेश से कई घंटे तक की पूछताछ, फोन समेत कई चीजें जब्त

आरोप है कि मीसा और उनके पति ने फर्जी कंपनियों के जरिए 8 हजार करोड़ रुपए के काले धन को सफेद किया है।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के घर पर सीबीआई की रेड के एक दिन बाद उनकी बेटी मीसा भारती के दिल्ली स्थित तीन ठिकानों पर शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की। इस दौरान ईडी के अधिकारियों ने लालू प्रसाद यादव के दामाद और मीसा भारती के पति शैलेश से कई घंटे तक पूछताछ भी की।

ED ने लालू यादव के दामाद शैलेश से कई घंटे तक की पूछताछ

जानकारी के मुताबिक ईडी ने मीसा भारती और उनके पति शैलेश पर काले धन को सफेद करने के आरोप में दिल्ली के बिजवासन, सैनिक फॉर्म और घिटोरनी इलाके में छापेमारी की। आरोप है कि मीसा और उनके पति ने फर्जी कंपनियों के जरिए 8 हजार करोड़ रुपए के काले धन को सफेद किया है। छापेमारी के दौरान ईडी की टीम ने मीसा और उनके पति के फोन जब्त कर लिए, साथ ही जांच टीम ने मीसा के पति शैलेश से कई घंटे तक पूछताछ भी की है।

लालू पर कसा शिकंजा

लालू पर कसा शिकंजा

आपको बता दें कि एक दिन पूर्व ही आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पटना स्थित आवास पर सीबीआई ने छापेमारी की थी। लालू यादव पर आरोप है कि रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने होटल आवंटन में भ्रष्टाचार किया। छापेमारी के बाद सीबीआई ने लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और उनके बेटे तेजस्वी यादव पर धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने का केस दर्ज किया।

मैं डरने वाला नहीं हूं: लालू यादव

मैं डरने वाला नहीं हूं: लालू यादव

वहीं, लालू प्रसाद यादव ने छापेमारी की कार्रवाई को राजनीतिक साजिश बताया। लालू यादव ने सीबीआई की रेड के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा उनके खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और आरएसएस के इशारे पर सियासी साजिश की जा रही है। लालू यादव ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। लालू यादव ने कहा कि इस तरह की छापेमारी से वो डरने वाले नहीं हैं।

कोई गड़बड़ी नहीं की: लालू यादव

कोई गड़बड़ी नहीं की: लालू यादव

लालू प्रसाद यादव ने कहा कि होटल लीज पर देने को लेकर कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। आवंटन तय नियम के आधार पर हुआ है। सीबीआई ने जो छापेमारी की है इस मुद्दे पर लालू यादव ने कहा कि आखिर हम देखेंगे कि छापेमारी में मेरे घर से क्या मिला है? आईआरसीटीसी एक स्वायत्त संस्था है, टेंडर आवंटन में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+