यूपी: शौच करने गई नाबालिग को अगवा कर सामूहिक बलात्कार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में नाबालिगों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। टीकर गांव में दो दिन पूर्व एक नाबालिग के साथ घटित दुष्कर्म का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि शनिवार को खागा थाने के संवत गांव में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना सामने आ गई।

किशोरी की चिकित्सीय जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गौरतलब है कि फतेहपुर में घट रही दुष्कर्म की घटनाएं ज्यादातर शौच के लिए जंगल जाते समय हो रही है, जिससे साफ जाहिर है कि लोगों के घरों में शौचालयों का अभाव है। इस घटना के दो दिन पूर्व टीकर गांव में भी शौच जाते समय एक नाबालिग लड़की को उसे घर में रास्ते से घसीट कर दिनेश सिंगरौर ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।












Click it and Unblock the Notifications