सांख्यिकी मंत्रालय का ट्विटर अकाउंट रिकवर, हैक कर लगा दी थी एलन मस्क की फोटो
सांख्यिकी मंत्रालय का ट्विटर हैक, डीपी पर लगा दिया एलन मस्क का फोटो, नाम भी बदला
नई दिल्ली, 17 मार्च: केंद्र सरकार के सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय का ट्विटर अकाउंट गुरुवार दोपहर को हैक हो गया । गुरुवार दोपहर को इस पर सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान तब गया जब उन्होंने देखा कि सांख्यिकी मंत्रालय का नाम बदलकर एलन मस्क कर दिया गया है। वहीं फोटो भी बदलकर दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की ही लगा दी गई है। हालांकि करीब एक-डेढ़ घंटे बाद अकाउंट को रिकवर कर लिया गया।

सांख्यिकी मंत्रालय के ट्विटर पर करीब 47 हजार फॉलोअर्स हैं। केंद्र के विभिन्न योजनाओं के आंकड़ों से संबंधित लेखा-जोखा इस मंत्रालय की ओर से ही मुहैया कराया जाता है। ऐसे में मंत्रालय का ट्विटर अकाउंट भी हैक होना निश्चित ही चिंता की बात है। हालांकि मंत्रालय के ट्विटर अकाउंट का नाम और फोटो को बदला गया लेकिन कोई ट्वीट नहीं किया गया।












Click it and Unblock the Notifications