मंत्री पीयूष गोयल ने उद्योग संघों से कहा COVID-19 से प्रभावित बच्‍चों की करें मदद

नई दिल्‍ली, 2 जून। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने उन्हें COVID-19 महामारी से प्रभावित बच्चों की मदद करने का भी सुझाव दिया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उद्योग संघों से एक व्यापक चेकलिस्ट तैयार करने के लिए कहा ताकि कोरोना वायरस की भारत में तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयार हो सके।

piush

मंत्री ने महामारी से प्रभावित बच्चों की मदद करने का भी सुझाव दिया। मंत्री ने यह बात 1 जून को उद्योग संघों के साथ बैठक में कोविड-19 महामारी के कारण वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए उनकी तैयारियों की समीक्षा करते हुए कही। पीयूष गोयल गोयल ने कहा है कि हाल के दिनों में, कोविड 19 मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। लॉकडाउन, ऑक्सीजन की अनुपलब्धता, श्रमिकों के प्रवास और वायरस के प्रसार के कारण औद्योगिक उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ था ऐसे में संघों को उनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए। मंत्री ने कहा उद्योग संघों से यह उम्मीद की जाती है कि वे वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए पिछले अनुभवों से सीखे गए सबक का लाभ उठाए।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में उद्योग संघों से एक व्यापक चेकलिस्ट तैयार करने का आह्वान किया, जिसका संभावित 3 कोविड लहर के लिए पालन किया जाना चाहिए, जिसमें विभिन्न उपायों को शामिल किया गया हो।" उद्योग के प्रतिनिधियों, जिनमें सीआईआई, और पीएचडी चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के लोग शामिल हैं, और अन्य लोगों ने कोविड 19 की तीसरी लहर के मामले में अपने अनुभव और तैयारियों को साझा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+