किरेन रिजिजू के बाद अब एसपी सिंह बघेल का बदला विभाग, स्वास्थ्य मंत्रालय में बनाया राज्य मंत्री
SP Singh Baghel: राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल अब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय देखेंगे। किरेन रिजिजू के बाद मोदी कैबिनेट में दूसरा बदलाव किया गया है।

Modi Cabinet Reshuffle: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल में एक और बदलाव किया गया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटाकर उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री का जिम्मा सौंपा है। वहीं इसके बाद अब कानून राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल का भी मंत्रालय बदला दिया है।
रिजिजू के बाद दूसरा बदलाव
किरेन रिजिजू के बाद अब कानून राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल का भी मंत्रालय बदला दिया गया है। अब उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी सूचना के अनुसार केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल को केंद्रीय कानून मंत्रालय से केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में ट्रांसफर कर दिया गया है।
एसपी सिंह बघेल का दूसरे मंत्रालय में ट्रांसफर
आदेश में कहा गया कि "भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री की सलाह के अनुसार निर्देश देते हैं कि राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल को कानून और न्याय मंत्रालय राज्य मंत्री के स्थान पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त किया जाए।"
रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्री बनाया
इससे पहले केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था, जबकि अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया।
आपको बता दें कि किरेन रिजिजू ने 8 जुलाई, 2021 को कानून और न्याय मंत्री के रूप में पदभार संभाला था। उन्होंने मई 2019 से जुलाई 2021 तक युवा मामलों और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में भी कार्य किया।












Click it and Unblock the Notifications