घाटी में सुरक्षाबलों के परिवारवालों को निशाना बना रहे हैं आतंकी, एक और पुलिसकर्मी का जवान बेटा अगवा

श्रीनगर। घाटी में आतंकवादी अब सुरक्षाबलों के परिवारवालों को निशाना बना रहे हैं। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों के एक दल ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक जवान के बेटे को अगवा किया है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक जिसे अगवा किया गया है उसका नाम आसिफ रफीक है और वो त्राल गांव का रहने वाला है। घटना बुधवार रात की है जब नकाबपोश आतंकी बंदूक के बल पर उसे उठा ले गए। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक आसिफ के पिता रफीक अहमद फिलहाल जम्मू-कश्मीर पुलिस में काम करते हैं और श्रीनगर में तैनात हैं।

घाटी में सुरक्षाबलों के परिवारवालों को निशाना बना रहे हैं आतंकी, एक और पुलिसकर्मी का जवान बेटा अगवा

हालांकि स्थानीय पुलिस के अधिकारियों ने मामले की जांच जारी होने की बात कहते हुए इसपर कोई बयान नहीं दिया है। बताया जा रहा है कि नकाबपोश आतंकियों के इस दल ने त्राल के पिंगलिश गांव स्थित रफीक अहमद के घर से उनके बेटे को बुधवार देर रात अगवा किया है। इस मामले की सूचना के बाद पुलिस अब जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि अगवा किये गए युवक आसिफ की उम्र 20 वर्ष के आसपास है और वह बीएससी कोर्स का छात्र है। आसिफ के पिता रफीक अहमद फिलहाल श्रीनगर में पोस्टेड हैं।

उल्‍लेखनीय है कि इससे ठीक एक दिन पहले आतंकियों ने कुलगाम से पुलिस कांस्टेबल मोहम्मद सलीम शाह और शोपियां से पुलिसकर्मी जावेद अहमद डार को अगवा किया था। डार की हत्या की जिम्मेदारी हिज्बुल मुजाहिद्दीन ने ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+