बीच पर न्यूड दौड़ने को लेकर मिलिंद सोमन ने तोड़ी चुप्पी, एफआईआर पर भी दिया जवाब

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में सोमन बिना कपड़ों के समंदर किनारे दौड़ते दिख रहे थे। इसको लेकर उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी। मिलिंद सोमन की इस फोटो को लेकर काफी चर्चा हुई लेकिन वो इस पर चुप थे। अब करीब डेढ़ महीने बाद सोमन ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए जवाब दिया है।

भगवान ने हमें ऐसे ही बनाया है

भगवान ने हमें ऐसे ही बनाया है

एक न्यूज पोर्टल से बातचीत में सोमन ने अपनी तस्वीर को लेकर कहा, जब मैंने पहली बार न्यूड फोटोशूट करीया था तब मैं खबरों में आ गया था और अब भी खबरों में आया हूं। मैंने कई न्यूड फोटोशूट किए हैं। हर बार लोगों की प्रतिक्रियाएं आती हैं। हमें भगवान ने इसी तरह बनाया है। ऐसा नहीं कि हम इंटरनेट पर न्यूड लोगों को देख नहीं सकते हैं। इंस्टाग्रामम पर कई न्यूड फोटोज हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी को खराब लगता है तो वो ना देखे, किसी को मेरा तरीका ठीक नहीं लगता तो वो मुझे फॉलो ना करे।

 एफआईआर पर क्या बोले सोमन

एफआईआर पर क्या बोले सोमन

इस फोटो के वायरल होने के बाद मिलिंद के खिलाफ केस भी दर्ज किया था। केस को लेकर मिलिंद सोमन ने कहा, मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है। किसी ने मुझे इसके बारे में नहीं बताया और ना ही मेरे पास कोई नोटिस आई है। मैं ये भी नहीं जानता कि किस ने मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

क्या है ये पूरा मामला

क्या है ये पूरा मामला

4 नवंबर को मिलिंद सोमन ने सोशल मीडिया पर एक फोटो अपलोड की थी जिसमें वे अपने 55वें जन्मदिन पर गोवा के समुद्र तट पर नग्न होकर दौड़ते हुए दिख रहे थे। सोमन की ये तस्वीर कुछ ही देर में वायरल हो गई थी और इस पर हजारों कमेंट आए थे। इसको लेकर उनको काफी ट्रोल भी किया गया था। इतना ही नहीं उनके खिलाफ सार्वजनिक जगह पर अश्लीलता फैलाने को लेकर एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी।

ये भी पढ़ें- लता मंगेशकर ने 79 साल पहले आज ही के दिन गाया था रेडियो पर पहला गाना, बताया पिता का कैसा था रिएक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+