माइक्रोसॉफ्ट सीईओ नडेला और उनकी भारत से जुड़ी हजारों ख्वाहिशें
नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के भारतीय मूल के सीईओ सत्या नडेला तीसरी बार भारत पहुंचे। सोमवार को अपने एक दिन के दौरे पर नडेला ने टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़े कई विचार साझा किए। इन्हीं विचारों में उन्होंने मशहूर शायर मिर्जा गालिब का भी एक शेर पढ़ा।

सीआईआई के कार्यक्रम में पहुंचे थे नाडेला
दरअसल नडेला सीआईआई के एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए भारत आए हैं जहां पर उन्होंने न सिर्फ स्टूडेंट्स बल्कि यंग एंटरप्रेन्योर्स और डेवलपर्स के साथ बातचीत की। सत्या ने कार्यक्रम में गालिब के शेर, 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी कि हर ख्वाहिश पर दम निकले, बहुत निकले मेरे अरमां मगर, फिर भी कम निकले।'
क्या कहा नडेला ने
- नडेला ने इस दौरान कहा कि आज एप्स की दुनिया लगातार बदल रही है।
- नडेला का इशारा भारत की ओर था जहां पर बाजार में लगातार इजाफा हो रहा है।
- आज एप्स लगातार इंसानी क्षमताओं को विकास की ओर से लेकर जा रही हैं।
- एप्स की दुनिया में बड़े बदलाव आ रहे हैं।
- आज लोग किसी भी वक्त, किसी भी जगह पर एक दूसरे से कनेक्ट हो सकते हैं।
- हम भविष्य के लिए गेमचेंजर ऐप बनाने जा रहे हैं।
- जब आप दुनिया को देखने का नजरिया बदलते हैं तो दुनिया भी बदलने लगती है।
- ऐसा प्लेटफॉर्म हो जहां भारतीयों के आइडिया का प्रयोग उनके विकास के लिए हो सके।












Click it and Unblock the Notifications