मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशनः गृह मंत्रालय ने राज्यों से मांगे नाम, 30 अप्रैल है आवेदन की आखिरी तारीख

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय गृह मंत्री मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन के लिए सभा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस बलों के सथ-साथ केंद्रीय जांच एजेंसियों को कैंडिडेट्स की सिफारिश करने का निर्देश दिया है। बता दें कि पिछले साल यह पुरस्कार देश के अलग-अलग हिस्सों से 152 पुलिस अधिकारियों को प्रदान किया गया था। 15 सीबीआई को, मध्य प्रदेश पुलिस को 11, महाराष्ट्र पुलिस को 11, 10 यूपी पुलिस को, 9 केरला पुलिस को, राजस्थान पुलिस को 9, 8 पुरस्कार तमिलनाडू पुलिस को, बिहार पुलिस को 7, गुजरात पुलिस को 6 सम्मान मिले थे।

mha seeks recommendations for medal for excellence in investigation

बता दें कि इस पुरस्कार की शुरुआत साल 2018 में हुई थी। इसके पीछे उद्देश्य यह था कि जांच के उच्च प्रोफेशनल मानकों को बढ़ावा देना और जांच अधिकारियों द्वारा जांच में इस तरह की उत्कृष्टता की पहचान करना है। बता दें कि साल 2020 में केंद्रीय गृह मंत्री जांच में उत्कृष्टता पदक 121 पुलिसकर्मियों को दिया गया था। इसमें 15 सीबीआई से, 10 मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र पुलिस से, 8 उत्तर प्रदेश पुलिस से, सात केरल और पश्चिम बंगाल पुलिस से और शेष अन्य राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों से थे।

इसमें 21 महिला पुलिस अधिकारी शामिल थीं। किसी भी अपराध की जांच में उच्च मानकों को स्थापित करके पेशेवर रवैये को बढ़ाने, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा व काम से असाधारण साहस का परिचय देने वाले पुलिस कर्मियों को यह मेडल साल 2018 से दिया जा रहा है। साल 2018 में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए पांच पदक शुरू किये थे।

इसमें विशेष संचालन पदक, पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक, असाधारण कुशलता पदक, उत्कृष्ट सेवा पदक और जांच में उत्कृष्टता पदक शामिल हैं। साल 2021 में यह पुरस्करा देश के अलग-अलग हिस्सों से 152 पुलिस अधिकारियों को प्रदान किया गया था। www.investigationmedal.mha.gov.in पर यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर सब्मिट कर सकते हैं। अगर किसी तरह का कोई टेक्निकल सवाल है तो 011-23094745 नंबर पर फोन कर सकते हैं। इसके अलावा प्रशासनिक मदद के लिए 011-23093443 पर बात कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+