कोरोना वायरस से निपटने में हो रहे खर्च को लेकर गृह मंत्रालय का राज्य सरकारों को अहम निर्देश
नई दिल्ली। देश में फैल रहे जानलेवा कोरोना वायरस के खतरे के बीच सरकार लोगों को इससे बचाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। गृह मंत्रालय ने देश के सभी राज्य के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि जो लोग कोरोना वायरस संक्रमित हैं उनके लिए अस्थायी रूप से रहने के लिए जगह बनाई जाए, खाना, कपड़े, दवा आदि मुहैया कराई जाए। साथ ही सैंपल कलेक्शन के लिए जो खर्च हो उसका वहन किया जाए। लोगों की जांच, स्क्रीनिंग आदि का खर्च का वहन सरकार करे। इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के फंड का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसके अलावा पत्र में कहा गया है कि कोरोना वायरस को टेस्ट करने के लिए सरकारी अस्पतालों में लैब को स्थापित किया जाए। स्वास्थ्य, निगम, पुलिस, फायर विभाग में काम करने वाले लोगो की सुरक्षा का पूरा खयाल रखा जाए और कोरोना वायरस से निपटने के लिए जरूरी चीजों के खर्च को वहन किया जाए। गृहमंत्रालय की ओर से साफ किया गया है कि इसके लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के फंड का इस्तेमाल ना किया जाए, बल्कि इसके लिए राज्य आपदा प्रबंधन फंड का इस्तेमा किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications