Me Too: 'करण जौहर और शबाना आजमी बोलते क्यों नहीं?' कंगना ने बॉलीवुड की चुप्पी पर उठाए सवाल
यौन उत्पीड़न के खिलाफ देश में चल रहे #MeToo कैंपेन में फिल्मों से लेकर राजनीति तक के घिनौने चेहरे को सामने ला दिया है। इस कैंपेन में जहां कई महिलाओं ने खुलकर पीड़ितों का साथ दिया है, वहीं कुछ सेलेब्रिटीज अभी भी चुप हैं।

नई दिल्ली। यौन उत्पीड़न के खिलाफ देश में चल रहे #MeToo कैंपेन में फिल्मों से लेकर राजनीति तक के घिनौने चेहरे को सामने ला दिया है। इस कैंपेन में जहां कई महिलाओं ने खुलकर पीड़ितों का साथ दिया है, वहीं कुछ सेलेब्रिटीज अभी भी चुप हैं। उनकी इसी चुप्पी पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सवाल उठाए हैं। खुलकर सभी मुद्दों पर अपनी राय रखने वालीं कंगना रनौत ने पूछा है कि करण जौहर और शबाना आजमी जैसी लोग इस मुद्दे पर अब तक चुप क्यों हैं? कंगना का कहना है कि और लोगों को भी इस कैंपेन का हिस्सा बनने की जरूरत है।

कंगना ने कहा, 'और लोग कब बोलेंगे?'
महिलाओं के मुद्दे पर खुलकर बोलने वाली कंगना रनौत ने पूछा है कि #MeToo पर फिल्म इंडस्ट्री के बड़े लोग अब तक चुप क्यों हैं? कंगना ने कहा कि करण जौहर और शबाना आजमी को इसपर बोलना चाहिए। उन्होंने कहा, 'मैं इसपर रोज बोल रही हूं, लेकिन अब और लोगों को सामने आकर इसपर बात करनी चाहिए। करण जौहर और शबाना आजमी कहां हैं? उन्हें इसपर बोलना चाहिए। करण जौहर के पास जिम और एयरपोर्ट लुक्स को लेकर बात होती है, इसका क्या?' कंगना ने कहा कि ये उनकी पहचान, उनकी रोजी-रोटी है।

'शबाना क्यों नहीं बता रहीं अपनी कहानी?'
कंगना ने कहा, 'जब इंडस्ट्री में इतना कुछ हो रहा है तो ये ए-लिस्ट एक्ट्रेसेस अपनी कहानी क्यों नहीं शेयर कर रही हैं? मैं इकलौती हूं। मैं इसपर काफी बोल चुकी हूं।' दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी पर बोलते हुए कंगना ने कहा कि क्यों वो अपना #MeToo अनुभन नहीं शेयर कर रही हैं। बता दें कि #MeToo कैंपेन के तहत कंगना रनौत ने भी 'क्वीन' फिल्म के डायरेक्टर विकास बहल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। फैंटम फिल्म्स की पूर्व कर्मचारी द्वारा डायरेक्टर विकास बहल पर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों के बाद कंगना रनौत ने भी खुलासा किया था।

कंगना ने विकास बहल पर लगाएं हैं आरोप
महिला के आरोपों को सही ठहराते हुए कंगना ने बताया था, 'विकास बहल है ही ऐसा इंसान, जिसे हर रात एक नई लड़की चाहिए होती है। विकास की शादी 2014 में हुई थी लेकिन 'क्वीन' की शूटिंग के वक्त वो हार रात किसी नई लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाया करता था। मैं उस दौरान जल्दी सो जाती थी। वो मुझे कहता था की मैं कूल नहीं हूं और मुझे एंजॉय करना नही आता।' कंगना ने कहा था कि विकास जब भी उनसे गले मिलते तो उन्हें जोर से पकड़ लेते और उनके बालों की खुशबू सूंघने लग जाते।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications