#MeToo: महिला ने पादरियों पर लगाया यौन शोषण का आरोप, बोली- 7 साल तक मेरे साथ हुआ अत्याचार

शिलॉन्ग। #MeToo कैंपेन में अब मेघालय में प्रमुख कैथोयलिक चर्च के दो पादरी पर भी यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। एक 40 साल की महिला ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए कैथोलिक चर्च के दो पादरी क्रिस्टिशन ब्रदर्स के फ्रांसिस गेल और डॉन बास्को के मस्कट पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि इस घटना के बाद वो तीन बार सुसाइड करने का प्रयास भी की थी।

5 साल की उम्र से हुआ यौन शोषण

5 साल की उम्र से हुआ यौन शोषण

महिला ने कहा है कि पादरियों ने उनका यौन शोषण 5 साल की उम्र से ही करना शुरू कर दिया था और 12 साल की उम्र तक यौन शोषण करता रहा। जब महिला ने इसकी जानकारी अपने परिवार के एक सदस्य को दी तो उसने न सिर्फ डांट दिया बल्कि थप्पड़ भी मारा। महिला ने अपनी फेसबुक पोस्ट में कहा है कि इसके बाद वो उनसे मिलने से मना कर दी थी क्योंकि उसे डर हो गया था कि कही वो गर्भवती ना हो जाए। महिला फिलहाल पश्चिम बंगाल में रहती है। वही पदरी मस्कट डॉन बोस्को समूह का पुजारी है और शिलांग में तैनात है।

इस वजह से नहीं कर पाई शिकायत

इस वजह से नहीं कर पाई शिकायत

महिला ने कहा कि वो मस्कट द्वारा किए गए दुव्यवहार के बारे में किसी से बात नहीं कि क्योंकि वह फ्रांसिस गेल को फेस कर रही थी। महिला ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा है कि मीटू कैंपेन के बाद उसको उम्मीद जगी है कि उसको न्याय मिलेगा। हालांकि महिला के आरोपों पर चर्च के पादरियों का अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।

बॉलीवुड की कई हस्तियों पर लगा मीटू

बॉलीवुड की कई हस्तियों पर लगा मीटू

बता दें कि मीटू कैंपेन के तहत बॉलीवुड के कई बड़ी हस्तियों पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। इस सूची में सबसे पहला नाम नाना पाटेकर आया था जिन पर एक्ट्रेस रही तनुश्री दत्ता ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसके बाद इस कड़ी में आलोक नाथ, गायक कैलाश खेर, अनु मलिक जैसी कई दिग्गज हस्तियों पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है।

यह भी पढ़ें- होटल में BJP पार्षद ने दरोगा के मुंह पर जड़े थप्पड़, महिला वकील को भी पीटा, वीडियो

यह भी पढ़ें- भिलाई: रावण दहन देखने पहुंची कैबिनेट मंत्री की बेटी घायल, ड्रोन कैमरे से लगी चोट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+