भिलाई: रावण दहन देखने पहुंची कैबिनेट मंत्री की बेटी घायल, ड्रोन कैमरे से लगी चोट
दुर्ग: भिलाई के सेक्टर 7 में युवा एंव सांस्कृतिक खेल मंडल द्वारा दशहरा पर्व का आयोजन किया गया था। शुक्रवार की शाम को रावण दहन का कार्यक्रम चल रहा था कि तभी ड्रोन कैमरा क्रैश हो गया। शाम को रावण दहन के कार्यक्रम के दौरान राजू श्रीवास्तव लोगों को गुदगुदा रहे थे। उसी वक्त ड्रोन तेजी से स्टेज के पास बने वीवीआईपी लाइन में बैठे कैबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय की बेटी मृदुला के ऊपर जा गिरा।

इस कारण ड्रोन के पंखे से मृदुला के गले व सिर में चोट लग गई जबकि ब्लेड से आंख के ऊपर भी चोट आई है। मृदुला को सेक्टर 9 के ही अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय के बेटे मनीष और उनके परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
भिलाई के सेक्टर 7 दशहरा मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम कैबिनेट मंत्री के समर्थक चन्ना केशवलू द्वारा आयोजित कराया गया था। दशहरे के दिन बड़ी संख्या में लोग यहां रावण दहन देखने आते हैं और तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications