होटल में BJP पार्षद ने दरोगा के मुंह पर जड़े थप्पड़, महिला वकील को भी पीटा, वीडियो

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में यूपी पुलिस के एक दरोगा की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बीजेपी पार्षद होटल में यूपी पुलिस के दरोगा के मुंह पर जोरदार तमाचे मार रहा है। पिटाई का ये वीडियो मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके का है। घटना से पहले दरोगा एक महिला वकील के साथ इस होटल में खाना खाने पहुंचे थे और इसी दौरान होटल कर्मियों से उनका विवाद हुआ था।

 bjp leader thrashed up policeman in meerut

दरअसल जिले के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में वार्ड नं 40 से बीजेपी के पार्षद मुनीश कुमार का स्स्टोरेंट(होटल) का है। जहां दरोगा सुखपाल एक महिला वकील के साथ खाना खाने आए थे। इस दौरान होटल कर्मियों से दरोगा का झगड़ा शुरु हो गया। विवाद आगा बढ़ने पर इसकी जानकारी बीजेपी के पार्षद मनीष को दी गई। थोड़ी देर बाद पार्षद अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया और उसने दरोगा के मुंह पर जोर से तमाचे जड़ दिए। होटल पर हुए इस उत्पात का वीडियो बना लिया गया जोकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरोगा सुखपाल परतापुर थाना के मोहिद्दीनपुर चौकी प्रभारी है।

 bjp leader thrashed up policeman in meerut

विवाद के बीच जब दरोगा के साथ आई महिला वकील ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो होटल मालिक और पार्षद ने उससे भी मारपीट की। बीजेपी नेता का आरोप है कि महिला और दरोगा होटल में बैठकर शराब पी रहे थे और इसे लेकर ही विवाद हुआ। वहीं महिला वकील का कहना है कि बीजेपी नेता द्वारा शराब पीने के आरोप गलत हैं। फिलहाल पुलिस घटना के संबंध में दर्ज एफआईआर पर कार्रवाई करते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने दरोगा और महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें- हमें राम मंदिर निर्माण के लिए तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए: योगी आदित्यनाथ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+