मैरी क्रिसमस: देशभर में धूमधाम से मनाया गया प्रभु यीशु का जन्म, सामने आई जश्न की तस्वीरें और वीडियो
नई दिल्ली, 25 दिसंबर। देशभर में क्रिसमस का उत्साह देखने को मिल रहा है, गिरजाघर रंग-बिरंगी रोशनी में नहाए हुए हैं। प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर देश भर के चर्च को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि गिरजाघरों में फादर समेत समुदाय के अन्य लोग क्रिसमस का जश्न मना रहे है। शुक्रवार की शाम से ही गिरजाघरों में क्रिसमस का जश्न शुरू हो गया था। इस बीच कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड गाइडलाइनों के मुताबिक लोगों ने प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया।
Recommended Video

सोशल मीडिया पर कई वीडियो-फोटो सामने आए हैं, जिसमें गिरजाघरों में लोग क्रिसमस का त्योहार मनाते दिख रहे हैं। क्रिसमस के अवसर पर गोवा के पणजी में अवर लेडी ऑफ द इमैकुलेट कॉन्सेप्शन चर्च में मध्यरात्रि सामूहिक आयोजन किया गया था। वहीं, पश्चिम बंगाल में भी क्रिसमस के अवसर पर कोलकाता के सेंट टेरेसा चर्च में मध्यरात्रि सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया गया। इसके अलावा कर्नाटक के बेंगलुरु में सेंट फ्रांसिस चर्च में सामूहिक प्रार्थना की गई।
यह भी पढ़ें: ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार ने भी लगाए नए प्रतिबंध, क्रिसमस और नए साल का जश्न रहेगा फीका
क्रिसमस के अवसर पर 25 दिसंबर की रात 12 बजते ही गिरजाघरों के घंटे-घड़ियाल बजने लगे। वजीरपुरा स्थित निष्कलंक माता महागिरजाघर (सेंट पीटर्स) में आर्च बिशप डॉ. राफी मंजलि ने पल्ली पुरोहितों के साथ जन्म की पूजा विधियां पूरी कीं। वहीं, सेंट मेरीज चर्च में फादर स्टीफन, फादर मून लाजरस ने प्रभु के जन्म की पूजा करवाई। चर्च में फादर ने अपने प्रवचन में कहा कि मानवता का उद्धार करने को प्रभु यीशु ने जन्म लिया है। हम सभी व्रत लें कि पीड़ित मानवता की सेवा करेंगे, एक दूसरे का साथ देंगे। बता दें कि प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर आज यानी शनिवार की सुबह गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं होंगी और प्रर्थनाएं की जाएंगी। इसके अलावा प्रार्थना सभाओं के बाद प्रवचन होंगे।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications