श्वेता तिवारी ने अपनी शादी को बताया-जहरीला घाव, पति अभिनव पर लगाया दर्द देने का आरोप

नई दिल्ली। टीवी की दुनिया की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी एक बार फिर से अपने एक नए शो की वजह से चर्चित हैं, वो सोनी टीवी के शो 'मेरे डैड की दुल्हन' के जरिए एक बार फिर से टीवी पर धमाल मचाने को तैयार हैं, हाल ही में इस शो के प्रमोशन के दौरान श्वेता तिवारी ने स्पॉटबॉय से बातचीत की, जहां उन्होंने शो के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी खुलकर बातचीत की।

फिर सुर्खियों में श्वेता तिवारी

फिर सुर्खियों में श्वेता तिवारी

मालूम हो कि पिछले दिनो श्वेका तिवारी अपने निजी जिंदगी को लेकर ही सुर्खियों में थीं, श्वेता ने अपने दूसरे पति अभिनव कोहली के खिलाफ पुलिस में घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करवाई थी, श्वेता का कहना था कि अभिनव ने उनकी बेटी पलक के साथ अभद्रता का व्यवहार किया था, जिसके बाद चारों ओर हंगामा मच गया था, बता दें कि पलक, श्वेता तिवारी और राजा चौधरी की बेटी है, राजा से तलाक लेने के बाद श्वेता ने अभिनव कोहली से दूसरी शादी की थी।

श्वेता तिवारी ने पति अभिनव कोहली पर लगाए हैं संगीन आरोप

श्वेता तिवारी ने पति अभिनव कोहली पर लगाए हैं संगीन आरोप

श्वेता तिवारी के साथ उनकी बेटी ने भी मुंबई के समता नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद 31 अभिनव को दो दिन हिरासत में गुजारने पड़े थे, एक्टर को IPC की धारा 354-A, 323, 504, 506, 509 के तहत आरोपी बनाया गया था. आरोप था कि अभिनव कोहली ने अपनी सौतेली बेटी पलक के खिलाफ गलत भाषा का इस्तेमाल किया है।

शादी एक जहरीला घाव है: श्वेता तिवारी

शादी एक जहरीला घाव है: श्वेता तिवारी

इस बारे में बात करते हुए श्वेता ने कहा कि उन्होंने गलत को ही गलत कहा है और इस बात के लिए उन्हें कोई दुख नहीं है। श्वेता से जब पूछा गया कि उनका महिलाओं के प्रति क्या मैसेज है जो घरेलू हिंसा की शिकार होती हैं, तब श्वेता ने कहा, जो लोग ये कहते हैं कि 'अच्छा दोबारा भी प्रोब्लम?', ऐसा नहीं हो सकता तो मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि आखिर ऐसा क्यों नहीं हो सकता?

'लोग क्या बोलते हैं इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता'

कम से कम मेरे पास हिम्मत तो है कि अगर मुझे फिर से समस्या का सामना करना पड़े, तो मैं अपनी समस्याओं के बारे में बिना किसी डर के बोल सकती हूं, मेरी बेटी के लिए मैं लड़ सकूं, जिसके साथ गलत हो रहा था, लोग क्या बोलते हैं इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, मैं सिर्फ वही करूंगी जो मेरे बच्चों की पर्सनल ग्रोथ के लिए सही है, उन्होंने अपनी शादी की तुलना एक जहरीले घाव से की।

श्वेता ने बताया कि वह वास्तव में खुश हैं...

श्वेता ने बताया कि वह वास्तव में खुश हैं...

श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली से हुई शादी की तुलना एक जहरीले घाव से करते हुए कहा कि उन्हें इससे बाहर निकलना था। श्वेता ने बताया कि वह वास्तव में खुश हैं और अपने आने वाले शो 'मेरे डैड की दुल्हन' को लेकर काफी उत्साहित हैं।

दो बच्चों की मां हैं श्वेता तिवारी

दो बच्चों की मां हैं श्वेता तिवारी

मालूम हो कि टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली श्वेता घर घर में प्रेरणा के किरदार के नाम से चर्चित रहीं। वे कई फिल्मों में भी दिखाई पड़ चुकी हैं। वो बिग बॉस 4 की विनर भी रह चुकी हैं।

पहली शादी राजा चौधरी से हुई थी

श्वेता 19 साल की उम्र में 23 दिसंबर 1998 को राजा चौधरी के साथ शादी के बंधन में बंधीं। 2 साल बाद उन्होंने बेटी पलक को जन्म दिया। इसके बाद से अक्सर दोनों के बीच अनबन रहने लगी। उन्होंने खुलकर राजा पर घरेलू हिंसा, मारपीट करने और बेटी की हत्या करने की कोशिश का आरोप लगाया। राजा ना केवल श्वेता तिवारी के साथ मारपीट करते थे बल्कि बेटी पलक पर भी हाथ उठाते थे। श्वेता ने साल 2007 में राजा से तलाक ले लिया।

अभिनव से की थी दूसरी शादी

इसके बाद साल 2013 में उन्होंने अभिनव से शादी कर ली। इसके बाद वे दूसरी बार मां बनीं और बेटे रेयांश को जन्म दिया लेकिन पिछले दो साल से उनके अभिनव के साथ रिश्ते ठीक नहीं हैं, और पिछले दिनों जब श्वेता ने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत कराई तो सच्चाई सबके सामने आ गई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+