Mehul Choksi: तहव्वुर राणा के बाद अब मेहुल चोकसी भारत लाना कितना मुश्किल, क्या कहती है प्रत्यर्पण संधि?
Mehul Choksi News: भारतीय जांच एजेंसियों को लगातार सफलताएं मिल रही हैं। 26/11 मुबंई आतंकी हमले के साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा के बाद अब भगोड़े मेहुल चोकसी पर शिकंजा कसा गया है। भारत में 13 हजार करोड़ के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी को विदेश में बेल्जियम पुलिस ने अरेस्ट किया है। तहव्वुर राणा के बाद अब मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की तैयारी शुरू हो गई है।
Mehul Choksi Arrested in Belgium: मेहुल चोकसी कब-कहां पकड़ा गया?
मीडिया की खबरों के अनुसार मेहुल चोकसी के खिलाफ मुंबई की विशेष अदालतों द्वारा जारी वारंटों के आधार पर सीबीआई और ईडी ने बेल्जियम पुलिस से उसकी गिरफ्तारी का आग्रह किया था। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि बेल्जियम पुलिस ने मेहुल चोकसी को 12 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार किया है।

मेहुल चोकसी भारत कब लाया जाएगा?
बेल्जियम न्याय मंत्रालय ने गिरफ्तारी के दो बाद 14 अप्रैल 2025 को कहा कि भारतीय जांच एजेसियों ने मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की मांग की है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्यर्पण की कार्रवाई की जा सकती है। जानकारों की मानें तो बेल्जियम से मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण में समय लग सकता है। लेकिन उसका भारत आना लगभग तय है।
India-Belgium Extradition Treaty: भारत-बेल्जियम प्रत्यर्पण संधि क्या कहती है?
दैनिक भास्कर में सिक्किम के पूर्व डीजीपी व आईबी के पूर्व जॉइंट डायरेक्टर अविनाश मोहनानी के हवाले से लिखा गया है कि 'भारत और बेल्जियम के बीच प्रत्यर्पण संधि 2023 में कई प्रावधान जोड़े गए हैं, जिसके तहत दोनों देश फरार आरोपियों के खिलाफ कोर्ट और एजेंसियों से जारी वारंट-समन को तामील कर सकते हैं। बेल्जियम ने मेहुल चोकसी को अरेस्ट करके प्रत्यर्पण संधि के उपरोक्त प्रावधान को पूरा कर लिया।'
Mehul Choksi Citizenship: मेहुल चोकसी के पास रहेगी भारत की नागरिकता?
भारत में करोड़ों का घोटाला करके फरार हुआ मेहुल चोकसी अमेरिका चला गया था। फिर वहां से कैरेबियाई द्वीप समूह के देश एंटीगा में रहने लगा। यहां पर मेहुल चोकसी ने निवेश के बदले एंटीगा की नागरिकता ले ली थी। घोटालों का पता लगने पर एंटीगा चोकसी की नागरिकता खत्म कर सकने की बात कह चुका है। ऐसे में चोकसी की जन्मजात नागरिकता भारतीय होगी। इसलिए बेल्जियम को उसे भारत प्रत्यर्पित करना होगा।
मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी के बाद क्या होगा?
मीडिया की खबरों के अनुसार मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी के बाद अब इसी सप्ताह के अंत तक बेल्जियम की अदालत में उसके मामले की सुनवाई हो सकती है। इस प्रक्रिया के लिए भारतीय जांच एजेंसियों की टीम बेल्जियम जा सकती है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी को भारत की कूटनीतिक जीत बताया है।
Mehul Choksi PNB Scam: मेहुल चोकसी ने कैसे किया था घोटाला?
भगोड़े मेहुल चोकसी पर आरोप है कि उसने भारत में पंजाब नेशनल बैंक के कुछ अफसरों की मिलीभगत कर फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग्स द्वारा बैंक से कर्ज लेकर विदेश में रकम ट्रांसफर करवा दी। फिर पीएनबी घोटाले के व्हिसलब्लोअर हरीप्रसाद की वजह मामले का खुलासा हुआ तो मेहुल चोकसी विदेश भाग गया।
Who is Mehul Choksi: मेहुल चोकसी कौन है?
5 मई 1959 को मुबंई में जन्मा मेहुल चिनुभाई चोकसी गुजराती परिवार से ताल्लुक रखता है। हीरा और ज्वैलरी कारोबार में दशकों से सक्रिय रहा मेहुल चोकसी गीतांजलि जेम्स (Gitanjali Gems Ltd.) नाम की ज्वैलरी कंपनी के मालिक था। कभी गीतांजलि जेम्स भारत ज्वेलरी इंडस्ट्री में नामी ब्रांड हुआ करता था। मेहुल चोकसी ने गुजरात के पालनपुर में जीडी मोदी कॉलेज से पढ़ाई की। मेहुल चोकसी की पत्नी का नाम प्रीति है।
यह भी पढ़ें- Fact Check: तहव्वुर राणा पर BJP नेता का बयान SP सांसद डिंपल यादव के नाम से वायरल, जानें फर्जी दावे की हकीकत?
मेहुल चोकसी और नीरव मोदी पर लगभग 13,000 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड का आरोप है। पंजाब नेशनल बैंक से धोखाधड़ी से फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (LoUs) के माध्यम से लोन लिए। यह भारत के इतिहास का सबसे बड़ा बैंकिंग घोटालों में से एक माना जाता है। घोटाले का खुलासा होने से पहले ही मेहुल चोकसी भारत से भाग गया। उन्होंने एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता ले ली, जिससे भारत सरकार को उन्हें प्रत्यर्पित करना मुश्किल हो गया।
यह भी पढ़ें- Mehul Choksi Arrested: भगोड़ा मेहुल चोकसी हुआ गिरफ्तार, जानिए कौन-कौन से आरोप और मुकदमे हैं?












Click it and Unblock the Notifications