Mehbooba Mufti का ऐलान, जबतक 370 वापस नहीं आता, नहीं लड़ूंगी चुनाव

Mehbooba Mufti: जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 के खत्म होने के बाद से ही विपक्षी दल यहां लगातार इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में पीडीपी अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जबतक प्रदेश में आर्टिकल 370 को खत्म नहीं किया जाता है वह चुनाव नहीं लड़ेंगी। प्रदेश में विधानसभा चुनाव पर मुफ्ती ने कहा कि जबतक जम्मू कश्मीर का अपना संविधान वापस नहीं आता है मैं कोई चुनाव नहीं लड़ूगी, जबतक आर्टिकल 370 को वापस लाया नहीं जाता है मैं चुनाव नहीं लड़ूंगी।

Recommended Video

    Jammu Kashmir DDC Election Results 2020: Article 370 पर क्या बोलीं Mehbooba Mufti? | वनइंडिया हिंदी
    mehbooba

    प्रदेश में कांग्रेस और एनसी के साथ गुपकर गठबंधन में मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा इस सवाल पर मुफ्ती ने कहा कि हम एक दूसरे के विरोधी रहे हैं लेकिन बड़े लक्ष्य के लिए हम एक साथ आए हैं। आखिर में हम सभी कश्मीरी हैं, हम सिर्फ चुनाव के बारे में बात नहीं कर रहे हैं बल्कि प्रदेश ने जो खोया है उसके लिए लड़ रहे हैं। जब भी विधानसभा चुनाव होंगे, हम एक साथ बैठेंगे और इस बात पर फैसला लेंगे। मैं मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की रेस में नहीं हूं। वहीं महबूबा मुफ्ती ने भाजपा के साथ गठबंधन के अपने पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद के फैसले का बचाव किया।

    महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मेरे पिता ने एक गलत डील की थी, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाथ नहीं मिलाया था, बल्कि देश के प्रधानमंत्री से हाथ मिलाया था ताकि कश्मीर की मुश्किलों का हल निकाला जा सके। मेरे पिता ने कोशिश की कि गठबंधन के साथ भाजपा के साथ शामिल हुआ जाए। अपनी शर्तों पर गठबंधन में शामिल हुए थे। वो हमारी हर बात पर राजी हुए थे, लेकिन जब सरकार गिरी तो उन्होंने वही किया जो वो चाहते थे। बता दें कि जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 को खत्म किए जाने के बाद पहली बार प्रदेश में निकाय चुनाव गुपकर गठबंधन ने मिलकर लड़ा। गुपकर गठबंधन ने प्रदेश के 20 जिलों में निकाय चुनाव में हिस्सा लिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+