'अगर विपक्ष एकजुट न होता तो आगे चलकर खत्म हो जाता', महाबैठक को लेकर बोलीं महबूबा मुफ्ती
महाबैठक को लेकर महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अगर विपक्ष एक न हुआ होता तो आगे चलकर ये खत्म हो जाता।
बिहार के पटना में आयोजित विपक्ष की महाबैठक में हिस्सा लेने पहुंची महबूबा मुफ्ती ने किसी भी आपसी मतभेद की बातचीत को खारिज किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल एकजुट है अगर ऐसा नहीं होता तो आगे चलकर विपक्ष खत्म हो जाएगा।
पीडीपी पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पटना में आयोजित महाबैठक में जितने लोग भी शामिल हुए, मै उनकी शुक्रगुजार हूं। मै उम्मीद करती हूं कि आगे जो भी मीटिंग होगी उसमें भी सब बेहतर ही होगा। कांग्रेस एक बड़ी पार्टी है जिसको लेकर सब लोग एक साथ हुए हैं।

इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की सरकार पर केंद्र के अध्यादेश पर कांग्रेस के रुख को लेकर नाराजगी की खबरों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता पूरी बैठक में शामिल हुए साथ ही उन्होंने दोपहर का भोजन भी किया।
महबूबा मुफ्ती ने आगे कहा कि बैठक एक बड़े उद्देश्य के लिए बुलाई गई थी, न कि अध्यादेश पर चर्चा करने के लिए। उन्हें (केजरीवाल) अध्यादेश मुद्दे पर कांग्रेस के साथ चर्चा करनी चाहिए।
इसके साथ ही बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने उन अटकलों को भी खारिज कर दिया कि दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर केंद्र के अध्यादेश पर कांग्रेस के रुख न स्पष्ट करने से नाराज है। लेकिन, बैठक सार्थक रही, कोई भी परेशानी नहीं है। अगले महीने शिमला बैठक में न्यूनतम साझा कार्यक्रम, नीतियों और अन्य मुद्दों पर बात होगी।
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि केंद्र ने अनुच्छेद 370 को असंवैधानिक रूप से निरस्त करके और हजारों लोगों को जेल में डालकर कश्मीर को भारतीयकरण के नाम पर राज्य को बांट दिया है।
इसके साथ ही महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पीएम मोदी विदेशों में गांधी की मूर्ति के आगे झुक जाते हैं। जब यहां रहते हैं तो हिंदू मुस्लिम करते हैं। इससे हमारी जम्मू कश्मीर की जनता को नुकसान होता है। आज अगर विपक्ष एक साथ न होता तोआगे चलकर विपक्ष खत्म हो जाएगा। अगर इस मुल्क को बचाना है तो एक साथ होना है।












Click it and Unblock the Notifications