JK सीएम महबूबा ने कहा- अमरनाथ यात्रा पर हमले पर चीन को करनी चाहिए थी निंदा
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि सभी देशों ने अमरनाथ यात्रा के दौरान हुए आतंकवादी हमले की निंदा की, आश्चर्य की बात है कि हमने चीन से कुछ नहीं सुना। उन्होंने कहा कि जिस तरह से चीन को सीमा पार आतंकवाद की निंदा करना चाहिए, वो चीन ने नहीं किया।

मुफ्ती ने कहा कि जम्मू और कश्मीर में कानून व्यवस्था नहीं वरन् बाहरी प्रभाव के कारण दिक्कत होती है, जिसमें हमारा पड़ोसी देश भी शामिल है और कुछ अंदर के लोग भी।
मुफ्ती ने कहा कि हमारे पड़ोसी मुल्क की ओर से घुसपैठ होती है और काफी हिंसा होती है, तो वहां चीन जो हमारा पड़ोसी मुल्क है, उसकी ओर से जिस तरह से निंदा की जानी चाहिए थी वो नहीं हुई और भूटान के मसले पर कश्मीर को बीच में ला दिया।
मुफ्ती ने कहा कि अमरनाथ यात्रा पर हुए हमले की निंदा देश के साथ-साथ पूरे विश्व ने किया। उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर के मसले पर भी सभी दलों को एकजुट होना चाहिए ताकि हम जम्मू और कश्मीर को इस हालात से बाहर निकाल सकें।












Click it and Unblock the Notifications