तो महबूबा मुफ्ती के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे उनके शौहर
नई दिल्ली( विवेक शुक्ला) जावेद इकबाल को जम्मू-कश्मीर के बाहर बहुत कम लोग जानते हैं। पर वे बेहद जाना पहचाना नाम हैं कश्मीर की सियासत के लिए। आजकल उन पर पीडीपी के अलावा सभी दलों के नेता डोरे डाल रहे हैं।

अब आपको बता देते हैं कि यह जनाब कौन है। दरअसल, जावेद इकबाल एक दौर में पति थे पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती के। बाद में दोनों का तलाक हो गया।
जावेद ने उगला था जहर
बीता राज्य विधानसभा का चुनाव उन्होंने नेशनल कांफ्रेंस की टिकट पर लड़ा था। नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला उन्हें पार्टी में लेकर आए थे। वे चुनाव लड़े थे सोनावर सीट से। पर वे चुनाव हार गए थे। उन्होंने अपने पूर्व ससुर और महबूबा मुफ्ती के खिलाफ कैंपेन के दौरान तबीयत से जहर उगला था।
जानकारों का कहना है कि इस बार कांग्रेस, पीपल्स कांफ्रेस और भाजपा भी उन्हें टिकट देना चाहते हैं। सबकी चाहत है कि जावेद अपनी पूर्व बेगम के खिलाफ चुनाव लड़े।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की पुत्री और वर्तमान जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती सईद के बीच जब तलाक हुआ तब इनकी दो बेटियां हो चुकी थीं। तलाक के बे को महबूबा ने ही पाला-पोसा।
कहते हैं कि पति की पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति अनदेखी के कारण महबूबा मुफ्ती का अपने पति से तलाक हो गया जब महबूबा मुफ्ती राजनीति के क्षेत्र में आईं, तब उनके पूर्व पति ने उनके खिलाफ कई चुनावों में भाग लिया।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes :'राम करे आप तरक्की करें', नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं











Click it and Unblock the Notifications