महबूबा मुफ्ती बोली, टकराव से केवल तनाव बढ़ेगा
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते टकराव से हालात बिगड़ सकते हैं। ऐसे में उन्होंने इस तनाव को कम करने की उम्मीद जताई है।

महबूबा मुफ्ती ने टकराव को लेकर जताई चिंता
भारतीय सेना ने जिस तरह से सर्जिकल स्ट्राइक की कार्रवाई पीओके में आतंकी ठिकानों को अपना निशाना बनाया, उसका लगभग सभी प्रमुख दलों ने समर्थन किया है।
दिल्ली में हुई सर्वदलीय बैठक के बाद कांग्रेस, सीपीएम समेत सभी दलों ने सेना को कार्रवाई में कामयाबी के लिए बधाई दी है। इस बीच जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सीमा पर बढ़ते तनाव पर चिंता जताई है।
उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच जिस तरह से टकराव बढ़ रहा है इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। ऐसे में हमें तत्काल ऐसे कदम उठाने चाहिए जिससे तनाव को कम किया जा सके।
तनाव से घाटी में बिगड़ेंगे हालात: महबूबा मुफ्ती
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि हालात जल्द ही बदलेंगे और एक बार फिर से शांति प्रक्रिया के तहत हम मामले को आगे बढ़ाएंगे। तनाव से नहीं शांति के जरिए ही इन मुद्दों को दूर किया जा सकता है। महबूबा मुफ्ती ने आशंका जताई कि टकराव का असर घाटी पर पड़ सकता है।
बता दें कि भारतीय सेना ने 28 सितंबर की रात में पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक किया। इस ऑपरेशन में कई आतंकी ठिकानों को सेना ध्वस्त करने का दावा किया है। साथ ही कई आतंकियों के मारे जाने की भी पुष्टि की है।
इससे पहले सेना की ओर से बताया गया कि उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को जानकारी दी जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications