गृह मंत्रालय के आंकड़ों पर बरसीं महबूबा मुफ्ती, बोलीं- भाजपा ने अपनी छल की राजनीति में इसे भी नहीं छोड़ा
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भारत सरकार के सभी झूठ इसलिए नहीं सामने आ पाते हैं क्योंकि मीडिया इनके झूठ को फैलान में मदद करती है। बजाए इसके कि सरकार से इसको लेकर सवाल पूछा जाए, लोगों में अल्पसंख्यकों के प्रति नफरत फैलाई जा रही

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा निराधार झूठ को सच के तौर पर लोगों के सामने पेश कर रही है। जम्मू कश्मीर को लेकर गृह मंत्रालय की ओर से जो रिपोर्ट साझा की गई है उसपर तीखा पलटवार करते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अब गृह मंत्रालय को भी छल की राजनीति का अड्डा बना दिया गया है। यह वह विभाग है जिसे कभी सरदार वल्लभ भाई पटेल ने संभाला था।
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मैं यह देखकर हैरान हूं कि भाजपा की छल की राजनीति ने गृह मंत्रालय को भी अपना शिकार बना लिया है। गृह मंत्रालय की यह रिपोर्ट ना सिर्फ झूठी बल्कि ऐसे मंत्रालय की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करती है जिसे कभी सरदार वल्लभाई पटेल ने संभाला था। गृह मंत्रालय के अनुसार जम्मू कश्मीर में वर्ष 2019 से कुल निवेश 56000 करोड़ रुपए का आया है। लेकिन इसी मंत्रालय ने जो आधिकारिक आंकड़ा पहले दिया था वह 1984 करोड़ का था। पंचायत चुनाव को यह अपनी सफलता के तौर पर दिखाते हैं, वह भी झूठ है, पहले पंचायत चुनाव शेख साहब के नेतृत्व में हुए थे।
मुफ्ती ने कहा कि भारत सरकार के सभी झूठ इसलिए नहीं सामने आ पाते हैं क्योंकि मीडिया इनके झूठ को फैलान में मदद करती है। बजाए इसके कि सरकार से इसको लेकर सवाल पूछा जाए, लोगों में अल्पसंख्यकों के प्रति नफरत फैलाई जा रही है। आह हम लोगों को वंशवाद को बढ़ावा देने की बात कहते हैं लेकिन कम से कम हममे से कोई कहीं से भी लाकर बीसीसीआई का हेड तो नहीं बनाया गया।












Click it and Unblock the Notifications