'... मंहगाई डायन कब हो गई डार्लिंग?,' स्मृति ईरानी पर आपत्तिजनक बयान के बाद बोले श्रीनिवास बीवी

मंहगाई को लेकर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष व कर्नाटक के पूर्व अंडर -19 क्रिकेटर श्रीनिवास बीवी ने स्मृति ईरानी पर दिए आपत्तिजनक बयान पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा महंगाई पर नियंत्रण करने में नाकाम है।

Srinivas BV

मंहगाई को लेकर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष व कर्नाटक के पूर्व अंडर -19 क्रिकेटर श्रीनिवास बीवी ने स्मृति ईरानी पर दिए आपत्तिजनक बयान को उचित ठहराया है। उन्होंने कहा कि इसमें गलत क्या है? कांग्रेस की यूथ विंग के नेता ने कहा कि कांग्रेस सरकार के वक्त जो सिलिंडर 400 रुपए में था वही अब 1100 रुपए से भी अधिक दाम में मिल रहा है।

बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर विपक्ष लगातार भजपा को घेर रहा है। सोमवार को यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को निशाने पर लिया। युवा कांग्रेस नेता ने बीजेपी नेता को उस विरोध की याद दिलाई जिसमें वे खुद शामिल थीं। वहीं भाजपा ने स्मृति ईरानी को ' मंहगाई डायन' को लेकर श्रीनिवास के पलटवार पर कांग्रेस को निशाने पर लिया। कर्नाटक भाजपा ने कहा, "कांग्रेस स्त्री द्वेष और विकृति का गढ़ बन चुकी है। वो अभी भी अमेठी में विदेशी कठपुतली राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी द्वारा की गई एतिहासिक हार को पचा नहीं पा रही है।"

सोमवार को स्मृति ईरानी पर दिए बयान पर कायम रहते हुए उन्होंने सवाल किया कि मैंने पहले जो कहा था उसमें गलत क्या है? जब गैस सिलेंडर की कीमत 400 रुपए होती थी तो वह (स्मृति ईरानी) 'महंगी डायन' की बात करती थीं। जबकि अब कीमत 1100 रुपये तक पहुंच गई है, जो कि उन्हें प्यारी है।

कर्नाटक के पूर्व अंडर -19 क्रिकेटर ने सोमवार को कांग्रेस पर बड़े हमले किए। उन्होंने कहा कि जिस तरह नाथूराम गोडसे, महात्मा गांधी के विचारों को नहीं मार पाया। उसी तरह आज भी भाजपा और आरएसएस के लोग आने वाले 100 साल में भी गांधी और उसके विचारों को नहीं मार पाएंगे। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में अब तक दो 'कायर' पैदा हुए। एक ने गांधी को गोलियां मारी, लेकिन गांधी की विचारधारा को कभी नही मार सका। दूसरे 'कायर' ने राहुल गांधी को संसद से अयोग्य घोषित कराया। लेकिन राहुल गांधी को कोई चुप नहीं करा सकता, चाहे तो संघी 100 साल मेहनत कर लें।

Recommended Video

    Rahul Gandhi के सावरकर के बयान पर संग्राम, महिला BJP सांसद ने राहुल को बताया गंदगी | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+