26/11 की बरसी पर मेघालय के राज्यपाल बोले- आतंकियों ने मुसलमानों को छोड़कर सभी को मारा
शिलांग। 26/11 मुंबई हमलों पर मेघालय के राज्यपाल ने विवादित बयान दिया है। मेघालय के राज्यपाल तथागत रॉय ट्वीट कर भारत के संबंधों को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि पाकिस्तानी आतंकियों ने मुसलमानों को छोड़कर, सभी मासूमों को मारा था। राज्यपाल ने अपने विवादित ट्वीट को कुछ मिनटों बाद डीलीट करके माफी भी मांगी ली। बता दें कि देशभर में आज से 10 साल पहले मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमलों को याद कर मारे गए लोगों और बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

राज्यपाल ने ट्वीट कर कहा, 'आज मुंबई में पाकिस्तान की मदद से हुए मासूमों के नरसंहार (मुस्लिमों को छोड़कर) की 10वीं बरसी है, जिसे 26/11 कहा जाता है। क्या किसी को याद है कि हमने पाकिस्तान के साथ अपने कूटनीतिक संबंध जरा भी कम किए हैं (या तो खुद ये संबंध तोड़े जाएं या तो युद्ध के लिए तैयार रहें)?'
इस ट्वीट के कुछ ही मिनटों बाद मेघालय के राज्यपाल ने अपनी गलती मानते हुए तुरंत ट्वीट हटा दिया। विवादित ट्वीट हटाते हुए रॉय ने कहा, 'मुझे 26/11 हमलों में पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा मुस्लिमों को छोड़ देने की गलत जानकारी मिली थी। कई मुस्लिमों ने इस हमले में अपनी जान गंवाई। यह एक तथ्यों से जुड़ी गलती थी और मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। वह ट्वीट डिलीट कर दिया गया है।' हालांकि, राज्यपाल ने कुछ देर बाद अपनी सफाई में दिया ट्वीट भी डिलीट कर दिया।

दो एक के बाद एक ट्वीट डिलीट करते हुए अपने तीसरे ट्वीट में तथागत रॉय ने लिखा, '26/11 से संबंधित ट्वीट में तथ्यात्मक गड़बड़ी थी। माफी के साथ उसे हटा दिया गया है। और जानकारियां नहीं चाहिए।' बता दें कि पाकिस्तान से समु्द्री रास्तों से मुंबई में घुसकर आज ही के दिन आतंकियों ने शहर के अलग-अलग ठिकानों को निशान बनाया था, जिसमें कुल 166 लोगों की मौत हुई थी।
ये भी पढ़ें: 26/11: कैसा था हमले के समय मुंबई का नजारा और 10 वर्ष बाद कैसी दिखती है मुंबई
-
Mumbai Pune Expressway पर फिर क्यों लगा भयंकर जाम? 5 किलोमीटर लंबी कतारें, घंटों फंसे रहे यात्री, देखें Video -
IMD Alert: मुंबई से पुणे तक पारा 34 के पार, उमस ने किया बेहाल, अगले 48 घंटों के मौसम का हाल, कब होगी बारिश? -
Mumbai News: मुंबई की अदालत में 'सास-बहू ड्रामा', नौकरी को लेकर हुए घरेलू विवाद में कोर्ट का अहम फैसला -
Mumbai Traffic Jam: मुंबई के इस बिजी इलाके को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, ठाणे-बेलापुर रोड बनेगा सिग्नल फ्री -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications