Meghalaya election results 2023: मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा, NPP बनी सबसे बड़ी पार्टी
मेघालय विधानसभा के लिए चल रही वोटों की गिनती से त्रिशंकु विधानसभा बनने की संभावना है। ज्यादातर एग्जिट पोल में भी राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की गई है। सत्ताधारी एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

Meghalaya election results 2023: मेघालय में चुनावों के बाद अब स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो गई है। चुनाव आयोग ने 59 सीटों के जो आंकड़े दिए हैं, उसके अनुसार सत्ताधारी नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वह 26 सीटें जीत है और वह बहुमत से सिर्फ 5 सीटें पीछे रही है। दूसरे नंबर पर यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी रही है, जिसे 11 सीटें मिली हैं। बीजेपी पिछली बार की तरह ही 2 सीटों पर अटक गई है। टीएमसी और कांग्रेस को 5-5 सीटें मिली हैं। जबकि, वॉयस ऑफ पीपुल पार्टी 4 सीटें जीती है। 60 सीटों वाली मेघालय विधानसभा में इस बार सिर्फ 59 पर ही चुनाव हुए हैं।
मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा
मेघालय विधानसभा चुनावों में किसी भी पार्टी या गठबंधन को बहुमत नहीं मिली है है। हालांकि, सत्ताधारी नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने पिछली बार से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि, बीजेपी जो अपने दम पर क्रिश्चियन बहुल राज्य में सरकार बनाने की उम्मीद कर रही थी, उसमें उसे बहुत बड़ी नाकामी हाथ लगी है। कांग्रेस का ग्राफ तो बहुत ही नीचे गिर गया है।
Recommended Video
मेघालय में विधानसभा की कुल 60 सीट
मेघालय विधानसभा में कुल 60 सीटें हैं, जिनमें से एक सीट पर चुनाव नहीं हुआ है। राज्य विधानसभा में इस समय मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की अगुवाई वाली नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के पास 20 विधायक थे। वहीं यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के पास 8, पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (पीडीएफ) के पास 2 और बीजेपी के पास भी 2 विधायक थे। 2 सीटें निर्दलीय विधायकों के पास थे। 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने 21 सीटें जीती थी, लेकिन सरकार नहीं बना पाई थी। क्योंकि, कोनराड संगमा ने बीजेपी के समर्थन से सरकार बना ली थी। कांग्रेस के अधिकतर विधायक कुछ महीने पहले ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications