Covid 19: जानिए नानावती अस्पताल प्रशासन ने अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर क्या कहा?

मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उन्हें नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, अपने कोरोना संक्रमण की जानकारी खुद अमिताभ ने ही ट्विटर के जरिए दी है, बिग बी ने ट्ववीट किया कि मेरा कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आया है.. मुझे अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है.. अस्पताल अधिकारियों को सूचित कर रहा है .. परिवार और कर्मचारियों का भी परीक्षण हुआ हैं, परिणाम की प्रतीक्षा की जा रही हैं। पिछले 10 दिनों में मेरे साथ जुड़े सभी लोगों से अनुरोध है कि कृपया अपनी जांच करा लें।

अमिताभ को हल्का संक्रमण: अस्पताल प्रशासन

अमिताभ को हल्का संक्रमण: अस्पताल प्रशासन

मीडिया पर आ रही खबरों के मुताबिक अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि अमिताभ को हल्का संक्रमण है, उनकी सेहत ठीक है, उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं है, डॉक्टर्स बिग बी की सेहत पर नजर बनाए हुए हैं, अमिताभ बच्चन को कोरोना के बेहद कम लक्षण हैं, उन्होंने शुरुआती लक्षण नजर आते ही अपना कोरोना टेस्ट करा लिया है, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उनके और टेस्ट हो रहे हैं।

अभिषेक बच्चन भी निकले कोरोना पॉजिटिव

अभिषेक बच्चन भी निकले कोरोना पॉजिटिव

मालूम हो कि नानावटी अस्पताल मुंबई के बड़े और मशहूर अस्पताल में से एक है, और वो पहले भी अपना कई बार चेकअप यहां करा चुके हैं। यह भी बता दें कि अमिताभ बच्चन के कोरोना वायरस की चपेट आने की पुष्टि होने के बाद उनके परिवार के सभी लोगों का टेस्ट किया गया है, जिसमें उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं, अमिताभ के घर के स्टाफ का भी टेस्ट किया गया है।

सोशल मीडिया पर मची खलबली

सोशल मीडिया पर मची खलबली

अमिताभ के कोरोना संक्रमण की खबर आते ही सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है, आम से लेकर खास लोग अपने चहेते सितारे की सेहत को लेकर चिंतित हो गए हैं, लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

आम से लेकर खास ने कहा-बिग बी Get Well Soon

अमिताभ के संक्रमण की खबर पर बीजेपी के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम सब आपके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं, आप जल्द स्वस्थ हो जाएं अमिताभ बच्चन जी, शिवसेना की राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि मेरी कामना है कि आप जल्द स्वस्थ हों, तो वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महानायक अमिताभ बच्चन जी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला. ईश्वर आपको शीघ्र स्वस्थ करें और पुन: उसी ऊर्जा के साथ अपने काम में डट जाएं, हम सबकी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+