दिल्ली: स्कूलों को फिर से खोलने पर हुआ मंथन, मनीष सिसोदिया बोले- तैयार करनी होगी स्पेशल योजना

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्कूलों को खोले जाने की कवायद तेज हो गई है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बुधवार को इसी सिलसिले में वीडियो कॉन्फ्रेंस पर एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में स्कूल खोलने को लेकर हुई चर्चा में मनीष सिसोदिया ने कहा, कोरोना संकट में स्कूलों को खोलने के लिए कोई सामान्य तरीका नहीं हो सकता, हमें इसके लिए विशेष योजना तैयार करने की जरूरत है। बता दें कि कोविड-19 के चलते दिल्ली में मार्च से ही सरकारी और निजी स्कूल बंद हैं, छात्रों को घर पर ऑनलाइन क्लासेस मुहैया कराई जा रही हैं।

meeting on reopening of schools in Delhi Manish Sisodia said Special plan to be made

बुधवार को हुई बैठक में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा, कोरोना वायरस महामारी के दौरान हमारे पास सभी स्कूलों को फिर से खोलने के लिए एक सामान्य योजना नहीं हो सकती है। स्कूलों को फिर से खोलने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों के प्रमुखों के लिए 'प्रारंभिक योजना रूपरेखा' जारी की गई है। स्कूलों के प्रमुखों को उन मुद्दों के बारे में चर्चा करने के लिए मिलना चाहिए, जिनको उन्हें कोरोना संकट के दौरान ध्यान में रखना है। इस पर अगली बैठक अब 28 से 30 मई, 2020 को होगी।

यह भी पढ़ें: जुलाई से स्कूल-कॉलेज खुलने की खबरों का गृह मंत्रालय ने किया खंडन, कहा-अभी फैसला नहीं हुआ

मालूम हो कि इसी बीच सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड की शेष परीक्षाओं के लिए छात्रों को बड़ी राहत दी है। जिसके बाद सीबीएसई ने 1 से 15 जुलाई के बीच बची हुई परीक्षाएं करवाने का निर्णय लिया है। HRD मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के मुताबिक जो छात्र कोरोना वायरस की वजह से घर चले गए थे, उनको अब दूसरी जगहों के केंद्रों पर परीक्षा देने नहीं जाना पडे़गा। जो छात्र जिस जिले में है, वो वहीं पर अपनी परीक्षा दे सकता है। इसके लिए जून के पहले हफ्ते में छात्रों को स्कूल से संपर्क करना होगा।

जुलाई से स्कूल-कॉलेज खुलने की खबरों का गृह मंत्रालय ने किया खंडन
गृह मंत्रालय की ओर से पीआईबी द्वारा मंगलवार देर रात जारी बयान में कहा गया है कि, स्कूल और कॉलेज खोलने पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है और देश भर के सभी शिक्षण संस्थानों को अभी भी खोलने पर रोक है। पीआईबी ने गृह मंत्रालय के हवाले से जानकारी दी है कि स्कूलों के खुलने वाली सभी खबरें गलत हैं। बता दें कि देशभर में होली के बाद से ही शिक्षण संस्थान बंद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+