मिलिए Weightlifter दादी से, 70 साल की उम्र में उठाती है 70 किलो वजह
Roshini Devi Sangwan: बढ़ती उम्र को अक्सर एक बाधा के रूप में देखा जाता है। लेकिन, उम्र सिर्फ और सिर्फ एक नंबर है, इस बात को साबित किया है 70 की लिफटर दादी रोशनी देवी सांगवान ने। रोशनी देवी सांगवान वेट लिफटर दादी और Weightlifter Mummy के नाम से काफी मशहूर हैं।
70 वर्षीय रोशनी देवी सांगवान ने वेट लिफटिंग के बारे में उस वक्त सोचा, जब डॉक्टर इस उम्र में बुजुर्गों को आराम करने की सलाह देते है। हाल ही में, रोशनी देवी सांगवान का वेट लिफटिंग करते हुए अचानक से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद से वे सुर्खियों में छाई हुई है।

वेट लिफटर दादी के नाम से मशहूर रोशनी देवी सांगवान का इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर Weightlifter Mummy के नाम से अकाउंट हैं। इंस्टाग्राम पर 39.9K फ़ॉलोअर है। अगर आप इनके वीडिय देखेंगे तो हैरान हुए बिना रह नहीं पाएंगे। उनके इंस्टा वीडियो काफी पॉपुलर हैं और उन्हें वीडियो में वेट लिफ्टिंग करते हुए तो देखा जा सकता है।
कैसे शुरू हुई थी जिम जाने की शुरुआत
रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ वक्त पहले रोशनी देवी सांगवान बाथरूम में गिर गई थीं और उन्हें काफी चोट भी आई थी। इस हादसे के बाद उन्होंने जिम में ट्रेनिंग की शुरूआत की। रोशनी देवी के बेटे अजय सांगवान ने बताया कि उनके घुटने में गठिया की समस्या थी और बाथरूम में गिरने की वजह से उनके पीठ के निचले हिस्से में गंभीर चोट लग गई थी।
उन्होंने आगे बताया कि इस हादसे के बाद हमने एक्स-रे और एमआरआई करवाया और उन्होंने मैक्स साकेत में दो महीने तक फिजियोथेरेपी भी करवाई। जब डॉक्टर ने कहा कि अब आपको चलने के लिए किसी सहारे की जरूरत है और सीढ़ियां चढ़ने से बचना है, तो वो रो पड़ी।
बेटे ने जिम ज्वाइन करने के लिए कहा
अजय कहते है कि मुझे अपनी मां को इस हालत में देखकर अच्छा नहीं लगा। इसके बाद मैंने अपनी मां को जिम ज्वाइन करने के लिए कहा। पहले तो वह बहुत झिझक रही थी। लेकिन बेटे के कहने पर उन्होंने जिम ज्वाइन करने का फैसला किया और अब परिणाम यह है कि वह दूसरों के लिए प्रेरणा बन गई हैं। इतना ही नहीं, अब उनके जोड़ों में दर्द नहीं है।
पावर लिफ्टिंग में करना चाहती हैं इंडिया का प्रतिनिधित्व
वहीं, अब 70 वर्षीय रोशनी देवी सांगवान उर्फ वायरल लिफटर दादी पावरलिफ्टिंग में इंडिया की प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं। इसके लिए अब उनका बेटा अजय अपना बिजनेस छोड़कर अब फुल टाइम अपनी मां को ट्रेन कर रहे हैं और उनकी डाइट का भी खास ध्यान रख रहे हैं। रोशनी देवी का सपना है कि वो तिरंगा लेकर वर्ल्ड लेवल पर इंडिया का प्रतिनिधित्व करें।












Click it and Unblock the Notifications