मिलिए सबसे ज्यादा कमाई करने वाले बॉलीवुड सितारों से, जानें कोरोना काल में कौन है हाईएस्ट पेड एक्टर
मिलिए सबसे ज्यादा कमाई करने वाले बॉलीवुड सितारों से, जानिए कोरोना काल में कौन है हाईएस्ट पेड एक्टर
मुंबई। कोरोना महामारी में दुनिया भर में लाखों लोग बेरोजगार हो गए वहीं बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारें हैं जिन्होंने करोड़ों में कमाई की है। कोरोना के चलते देश भर में किए गए लॉकडाउन के कारण सारे सिनेमाहाल बंद रहे और फिल्म इंडस्ट्री में काम छिन जाने के कारण कई अभिनेता कंगाली की कगार पर पहुंच गए और कुछ एक्टर ने बदहाली से तंग आकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली लेकिन बॉलीवुड में कुछ वो नायाब सितारें हैं जिन्होंने इस कोरोना काल में जमकर कमाई की।


अक्षय कुमार शीर्ष कमाई करने वाले बॉलीवुड के एकमात्र स्टार हैं
एक्टर अक्षय कुमार ऐसे बॉलीवुड के हीरों हैं जो साल में सबसे अधिम मूवी करने के लिए जाने जाते हैं इसके साथ ही बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई भी वो ही करते हैं। फोर्ब्स की इस सूची में अक्षय कुमार छठवें नंबर पर हैं। इस सूची के अनुसार अक्षय कुमार $ 10..5 मिलियन (लगभग 362 करोड़ रुपये) की शीर्ष कमाई करने वाले बॉलीवुड के एकमात्र स्टार हैं। अक्षय कुमार ने इस साल लगभग 362 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि कोरोना के कारण हाल ही में अक्षय की केवल एक फिल्म 'लक्ष्मी' ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज हुई है। अक्षय कुमार ने बच्चन पांडे, अतरंगी रे, बेल बॉटम और पृथ्वीराज सहित कई आगामी फिल्मों की सूची के साथ बॉलीवुड की खिलाड़ी कुमार ने शीर्ष स्थान हासिल किया है।
Recommended Video

कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर हैं सलमान खान
फोर्ब्स की लिस्ट में सलमान खान दुनिया के सबसे अधिक कमाई करने वाले बॉलीवुड कलाकारों में सुपरस्टार सलमान बॉलीवुड में सबसे अधिक कमाई करने कलाकारों में दूसरे नंबर पर हैं। ऐसा तब है जब कि कोरोना के चलते इस साल सलमान की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। सलमान की 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' और कभी ईद कभी दिवाली का रिलीज भी कोरोना के कारण नहीं हो सका इसके बावजूद वो इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। सलमान खान बिग बॉस के इस साल के सीजन को होस्ट करने के लिए मोटी रकम की कमाई कर रहे हैं। सलमान खान ऐसे सुपरस्टार है जिन्होंने तीन दशक से अधिक समय तक फिल्म इंडस्ट्री में अपना दबदबा कायम रखा है और प्रति फिल्म 100 करोड़ से अधिक की भारी-भरकम रकम कमाते है।

तीसरे नंबर पर हैं शाहरुख खान
बॉलीवुड किंग यानी कि शाहरुख खान का नाम दुनिया के सबसे अमीर ऐक्टर्स में गिना जाता है जबकि पिछले 2 सालों से उनकी एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख खान भले ही 3 नंबर पर रहे, लेकिन उनकी पिछली कुछ फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर वास्तव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकीं। SRK अभी भी सबसे अधिक कमाने वाले कलाकारों में शामिल है। उन्हें देश ही नहीं विदेशों में दोनों को भारी लोकप्रियता प्राप्त है। कोरोना काल में शाहरुख खान के प्रॉडक्शन हाउस ने कई फिल्में और वेब सीरीज प्रड्यूस की हैं। अब शाहरुख ने अपनी आने वाली फिल्म 'पठान' की शूटिंग शुरू की है जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम सहकलाकार के रुप में दिखाई देंगे।

चौथे नबंर पर हैं आमिर खान
आमिर खान बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कभी भी अक्षय कुमार के मुकाबले एक शानदार प्रदर्शन देने का मौका नहीं चूकते लेकिन इस साल उनकी एक फिल्म नहीं आई इसके बावजूद वो इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। उनकी आने वाली फिल्मों में लाल सिंह चड्ढा हैं। फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग कर रहे हैं जो ऑस्कर जीत चुकी फेमस फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का हिंदी अडैप्टेशन है। फिल्म में उनके साथ करीना कपूर दिखाई देंगी।

पांचवें नंबर पर हैं अजय देवगन
2020 की सबसे बड़ी फिल्म अजय देवगन की 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 300 करोड़ रुपये की कमाई की थी। कमाई के मामले में बॉलिवुड में इस साल अजय देवगन पांचवे नंबर पर रहे हैं। इससे पहले कि महामारी बुरी तरह से देशव्यापी सिनेमाघरों को बंद करती उससे पहले ही अजय देवगन एकमात्र अभिनेता हैं जिन्होंने 2020 में एक ब्लॉकबस्टर हिट दी, इस साल जनवरी में तन्हाजी को रिलीज़ किया गया था। सर्वाधिक भुगतान वाले अभिनेताओं की सूची में अजय देवगन 5 वें स्थान पर हैं।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications