Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ये हैं पंखुड़ी शर्मा, ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या की खूबसूरत पत्नी, पहली नजर में दे बैठे थे दिल

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी और हार्दिक पांड्या के बड़े भाई क्रुणाल पांड्या आज यानी 24 मार्च को अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की ओडीआई सीरीज में अपने डेब्यू मैच में ही विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले क्रुणाल पांड्या को सोशल मीडिया और क्रिकेट जगत से ढेरों बधाई संदेश मिल रहे हैं। क्रुणाल पांड्या के लिए यह जन्मदिन बेहद खास है क्योंकि बर्थडे से एक दिन पहले ही उन्होंने वनडे में डेब्यू किया है। उस मैच में ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हुए क्रुणाल पांड्या ने 31 गेंदों में नाबाद 58 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

क्रुणाल पांड्या मना रहे अपना 30वां जन्मदिन

क्रुणाल पांड्या मना रहे अपना 30वां जन्मदिन

क्रुणाल पांड्या फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम के साथ अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन इस बीच इंटरनेट पर उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में लोग खूब सर्च कर रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर क्रुणाल पांड्या की पत्नी पंखुड़ी शर्मा के बारे में भी खूब सर्च किया जा रहा है। आपको बता दें कि पंखुड़ी शर्मा और क्रुणाल पांड्या की शादी 27 दिसंबर, 2017 को हुई थी। छोटे भाई हार्दिक पांड्या की तरह क्रुणाल भी काफी रोमांटिक हैं और उन्होंने पंखुड़ी से लव मैरिज की थी।

कौन हैं पंखुड़ी शर्मा?

कौन हैं पंखुड़ी शर्मा?

पंखुड़ी शर्मा की बात करें तो वह क्रुणाल पांड्या से शादी करने से पहले एक मॉडल रह चुकी हैं। उन्होंने कई मॉडलिंग असाइनमेंट किए हैं। पिछले कई सालों से मुंबई में रह रहीं पंखुड़ी शर्मा शादी से पहले एक फिल्म मार्केटिंग के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पंखुड़ी से क्रुणाल पांड्या की मुलाकात शादी से 1 साल पहले 2016 में इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। क्रुणाल को पंखुड़ी की सादगी बहुत ही पसंद आई।

पहली नजर में पंखुड़ी को दिल दे बैठे थे क्रुणाल

पहली नजर में पंखुड़ी को दिल दे बैठे थे क्रुणाल

पहली नजर में पंखुड़ी शर्मा को दिल दे बैठे क्रुणाल पांड्या ने उनसे शादी करने का मन बना लिया था। इसके लिए क्रुणाल ने बड़ी ही दिलचस्प तरीके से पंखुड़ी को प्रपोज किया। यह बात है साल 2017 की जब मुंबई इंडियंस ने आईपीएल-10 का खिताब जीता था। फाइलन मैच में क्रुणाल पांड्या को ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अपनी सफलता से खुश क्रुणाल को पंखुड़ी को प्रपोज करने के लिए इससे अच्छा मौका नहीं मिल सकता था।

इस तरह किया था प्रपोज

इस तरह किया था प्रपोज

ऐसा कहा जाता है कि पंखुड़ी शर्मा को प्रपोज करने के लिए क्रुणाल पांड्या अपने घुटनों पर बैठ गए थे और उनके हाथ में आईपीएल की ट्रॉफी थी। पंखुड़ी इस रोमांटिक प्रपोज को मना नहीं कर सकीं और शादी के लिए हां कर दिया। क्रुणाल और पंखुड़ी की शादी से परिवार वालों को भी कोई एतराज नहीं था, दोनों 27 दिसंबर, 2017 को मुंबई के जुहू मैरियट में शादी के बंधन में बंधे। इसके बाद रिसेप्शन पार्टी दी गई सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, इरफान पठान, अमिताभ बच्चन और अंबानी परिवार सहित कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 14: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड नताशा को डेट कर चुके हैं अली गोनी, इस वजह से हुए अलग

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+