मिलिए मोनिका खन्ना से, जिन्होंने आग लगे SpiceJet Flight की कराई इमरजेंसी लैंडिंग और बचाई 185 लोगों की जान
नई दिल्ली, 20 जून। रविवार को पटना से दिल्ली आ रहे एक विमान की आपातकाल लैंडिंग कराई गई थी क्योंकि जैसे ही फ्लाइट ने उड़ान भरी वैसे ही ईंजन में आग लग गई, उस विमान में 185 लोग सवार थे लेकिन पायलट की सूझबूझ की वजह से सभी यात्रियों की जान बच गई और हर यात्री सुरक्षित धरती पर आ गया। जिसका क्रेडिट जाता है पटना-दिल्ली स्पाइसजेट बोइंग 737 की पायलट मोनिका खन्ना को, जिनकी समझदारी की बदौलत एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
Recommended Video

कैप्टन मोनिका बत्रा ने किया कमाल
जिसके बाद से कैप्टन मोनिका बत्रा सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। आज हर इंसान केवल उनके बारे में जानने की कोशिश कर रहा है। कुछ लोगों ने तो सोशल मीडिया पर उन्हें 'देवी' और 'भगवान' के नाम से भी नवाज दिया है।

स्पाइसजेट के बोइंग 737 विमान में 185 यात्री सवार थे
आपको बता दें कि रविवार को दिन के 12 बजे स्पाइसजेट के बोइंग 737 विमान में 185 यात्रियों के साथ पटना के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी लेकिन जैसे ही प्लेन ने उड़ा वैसे ही वो एक पक्षी से टकरा गया और उसके एक ईंजन में आग लग गई , तुरंत एटीएस ने इसकी सूचना फ्लाइट कैप्टन मोनिका खन्ना को दी, जिन्होंने बिना धैर्य खोए एक विमान का ईंजन बंद कर दिया और प्लेन की पूरी सावधानी से इमरजेंसी लैंडिग करवाई और एक भी यात्री को खरोंच नहीं आई।

हमें इन दोनों पर गर्व है: गुरचरण अरोड़ा
इस लैंडिंग के बाद स्पाइसजेट फ्लाइट चीफ गुरचरण अरोड़ा ने भी कैप्टन मोनिका खन्ना और प्रथम अधिकारी बलप्रीत सिंह भाटिया की जमकर तारीफ की और कहा कि 'इनकी समझ के बदौलत आज एक बहुत बड़ा हादसा टल गया है। हमें इन दोनों पर गर्व है, उनकी जितनी तारीफ की जाए कम ही है।'
सोशल मीडिया क्वीन बनीं मोनिका खन्ना
आपको बता दें कि सोशल मीडिया क्वीन बनीं मोनिका खन्ना इन दिनों स्पाइसजेट लिमिटेड की पायलट हैं। उनके इंस्ट्रा पोस्ट से पता चलता है कि वो खुले आंखों से ख्वाब देखना पसंद करती हैं। उनके अकाउंट की पंच लाइन है-Stop dreaming🤔start flying 🛫 Airline pilot 👩✈️. बेइंतहा खूबसूरत मोनिका खन्ना के इंस्टा पर 9484 फॉलोअर्स हैं।
सोशल मीडिया क्वीन बनीं मोनिका खन्ना
उन्होंने अपने इंस्टा पर #fashion #travel #lifestyle #luxury! #behumble! #positivevibesonly💯 को हैशटैग डाला है, जो कि उनके व्यक्तित्व को बखूबी परिभाषित करता है।












Click it and Unblock the Notifications