Assam CM Himanta Adani से 'लिंक' किए जाने पर भड़के, राहुल को कोर्ट घसीटने की वॉर्निंग, जानिए

राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। असम के मुख्यमंत्री ने उनके खिलाफ लीगत एक्शन लेने की चेतावनी दी है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद को शालीन बताते हुए बोफोर्स और नेशनल हेराल्ड का भी जिक्र किया।

Assam CM Himanta Adani

Assam CM Himanta Adani से लिंक किए जाने पर भड़क गए हैं। उन्होंने Rahul Gandhi पर पलटवार करते हुए कहा कि वे कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। राहुल को अदालत में घसीटने की चुनौती देते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने बोफोर्स घोटाले का भी जिक्र किया।

बोफोर्स और नेशनल हेराल्ड का जिक्र

बता दें कि असम के मुख्यमंत्री फायरब्रांड नेता के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने शनिवार को राहुल गांधी के ADANI वाले ट्वीट के बाद बोफोर्स और नेशनल हेराल्ड घोटालों का जिक्र किया। उन्होंने आपराधिक आय का हिसाब करने बात भी कही।

आपराधिक आय के बारे में सवाल

बकौल सीएम हिमंत, यह हमारी शालीनता थी कि हमने आपसे बोफोर्स और नेशनल हेराल्ड से हुई आपराधिक आय के बारे में कभी नहीं पूछा। उन्होंने सवाल किया कि अपराध की आय को कहां छिपाया गया है।

कांग्रेस के करप्शन के VIDEO एपिसोड

2015 में भाजपा में शामिल हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने आरोप लगाया कि राहुल ने कई बार ओतावियो क्वात्रोची को भारतीय न्याय के शिकंजे से बचने दिया। बीजेपी वीडियो एपिसोड रिलीज कर कांग्रेस के कथित करप्शन को एक्सपोज करने में जुटी है।

राहुल को ब्रिटेन की कोर्ट में घसीटेंगे

असम के मुख्यमंत्री ने राहुल को एक और लीगल एक्शन की चेतावनी देते हुए कहा, "वैसे भी हम कोर्ट ऑफ लॉ में मिलेंगे।" बता दें कि गुजरात की सूरत कोर्ट से फैसले के बाद राहुल को ललित मोदी भी ब्रिटेन की कोर्ट में घसीटने की चेतावनी दे चुके हैं।

बीजेपी का ध्यान भटकाने का आरोप

राहुल अपने ट्वीट में Adani की स्पेलिंग में पूर्व कांग्रेसी और अब बीजेपी नेताओं के नाम लिख कर निशाने पर आ गए हैं। कांग्रेसी दलबदलुओं के नाम के अक्षरों का इस्तेमाल कर संकेत दिया कि कांग्रेस नेताओं का भाजपा में जाना केवल ध्यान भटकाने वाला था।

एंटनी के बेटे ने कहा, राहुल ट्रोल की तरह

5 पूर्व कांग्रेस नेताओं पर राहुल गांधी के तंज के बाद अनिल एंटनी ने कहा कि राहुल एक ट्रोल की तरह ट्वीट कर रहे हैं। राहुल ने ग्राफिक्स पोस्ट करते हुए कहा कि अडानी को मंत्रमुग्ध करने के लिए सरमा सहित कांग्रेस के पांच दलबदलुओं का नाम दिया गया है।

राहुल की सांसदी पर तलवार!

ये भी रोचक है कि गुजरात में बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी के अलावा कई और प्रदेशों में भी राहुल गांधी के खिलाफ अदालतों में मामले दर्ज कराए गए हैं। ऐसे में देखना रोचक होगा कि सांसदी बहाल होने पर अंतिम फैसला क्या होता है।

कांग्रेस को डरने वाले नेता नहीं चाहिए

बता दें कि राहुल गांधी ने सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के अलावा चार और कांग्रेस नेताओं के नाम को ADANI के साथ लिंक करने का प्रयास किया। पहले भी राहुल आक्रामक लहजे में कहते रहे हैं कि कांग्रेस में डरने वाले लोगों की जरूरत नहीं।

हिमंत कांग्रेस छोड़ने के बाद CM बन गए

ये भी रोचक है कि हिमंत बिस्वा सरमा पूर्वोत्तर भारत में कांग्रेस के बड़े लीडर माने जाते थे। युवा नेता के रूप में कभी 'टीम राहुल' का अहम हिस्सा माने जाने वाले हिमंत ने जब बीजेपी का दामन थाना तो मुख्यमंत्री की कुर्सी तक जा पहुंचे।

कांग्रेस ने BJP-मोदी और अडानी को लिंक किया

बता दें कि अमेरिकी संस्था- हिंडनबर्ग रिसर्च की सनसनीखेज रिपोर्ट के बाद अडानी समूह के शेयरों में भारी गिरावट हुई। कांग्रेस ने इस आधार पर अरबपति गौतम अडानी और बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी को भी लिंक कर गंभीर आरोप लगा रही है।

20 हजार करोड़ का निवेश, पीएम अडानी के संबंध!

आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी लोकसभा सांसदी गंवा चुके हैं। हालांकि, इसके बाद भी राहुल ने कहा, वह पूछते रहेंगे कि अडानी समूह की शेल कंपनियों में 20,000 करोड़ रुपये का निवेश किसने किया। अडानी के साथ पीएम का क्या संबंध है?

Recommended Video

    Rahul Gandhi ने Adani के जरिए Congress छोड़ने वाले नेताओं पर साधा निशाना| वनइंडिया हिंदी

    राहुल का आरोप- पीएम उनके भाषण से डरे

    प्रेस वार्ता में आक्रामक लहजे में राहुल ने कहा था, उन्हें अयोग्य करार दिया गया क्योंकि पीएम अडानी पर मेरे अगले भाषण से डरे हुए हैं। उन्हें मेरा भाषण नहीं चाहिए। बकौल राहुल, अडानी और मोदी के बीच गहरा रिश्ता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+