Me Too: फिल्म अभिनेत्री ने सुभाष घई पर लगाया जबरन किस करने का आरोप, FIR दर्ज
नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री में जिस तरह से मी टू अभियान की शुरुआत हुई है, उसके बाद लगातार बड़े बड़े दिग्गज इसकी जद में आते जा रहे हैं। फिल्म डायरेक्टर सुभाष घई पर जहां पहले एक अज्ञात महिला ने रेप करने का आरोप लगाया था तो अब एक अन्य अभिनेत्री ने उनके खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है। फिल्म अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि सुभाष घई ने उनका पीछा किया और उसके साथ जबरदस्ती की थी।

सबके सामने मसाज करने के लिए कहा
फिल्म अभिनेत्री केट शर्मा ने सुभाष घई के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सुभाष घई नेअगस्त माह में उन्हें अपने पास बुलाया और मसाज करने के लिए कहा, इस दौरान वहां 5-6 लोग मौजूद थे। मैंने उनका मसाज किया और हाथ धोने के लिए चली गई, लेकिन तभी सुभाष घई मेरे पीछे आए और मुझे एक कमरे में बात करने के लिए बुलाया, इस दौरान उन्होंने मुझे किस करने का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने केट शर्मा की एफआईआर दर्ज कर ली है।

पहले लगा था रेप का आरोप
गौरतलब है कि इससे पहले सुभाष घई पर एक महिला नेआरोप लगाया कि घई ने उसके पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाया और उसके बाद उन्होंने उसका रेप किया। महिला ने बताया कि एक शाम रिकॉर्डिंग करते हुए देर रात हो गई, सुभाष घई ने ड्रिंक लेने की सोची। उन्हें विस्की बहुत पसंद थी, जो उनकी कार में हमेश रहती थी, उन्होंने मुझे भी पीने को दी जिसमें उन्होंने कुछ मिला रखा था। इसके बाद मुझे सिर्फ इतना याद है कि मैं उनकी कार में बैठी और मुझे लगा कि वह घर ड्रॉप करेंगे। लेकिन वह मुझे होटल ले गए और मेरी हालत का फायदा उठाते हुए मेरा रेप किया।

आरोपों से किया था इनकार
वहीं अपने उपर लगे आरोपों पर सुभाष घई ने सफाई देते हुए कहा कि आजकर मशहूर लोगों पर इस तरह से आरोप लगाना एक फैशन बन गया है, मैं उन पर मानहानि का दावा करूंगा। पूर्व की कुछ कहानियों को बिना किसी सच्चाई के पेश किया जा रहा है, मैं इस तरह के सभी झूठे आरोपों का कड़ाई से खंडन करता हूं, उन्होंने कहा कि अगर वह ऐसा दावा करती है तो उसे अदालत में जाकर साबित करना चाहिए, या तो न्याय होगा या मैं मानहानि का दावा करूंगा।
इसे भी पढ़ें- MeToo: अब सुभाष घई भी 'खलनायक', पीड़िता ने कहा-ड्रिंक में मिलाया ड्रग्स और फिर किया मेरा रेप
-
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Varun Dhawan की डेढ़ साल की बेटी लारा को हुई ये गंभीर बीमारी, बैठने-चलने में हो रही परेशानी, कैसे हुआ ये हाल? -
Youtuber Armaan Malik की पत्नी पायल की बेटे को जन्म देते ही हालत बिगड़ी, नवजात की तबीयत खराब, कैसे हुआ? -
Hema Malini को पड़ा जोरदार थप्पड़, बुरी हो गई थी 'रावण' अरविंद त्रिवेदी की हालत, 20 बार करना पड़ा ऐसा काम -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने












Click it and Unblock the Notifications