रामनवमी पर बेंगलुरु में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, BBMP ने जारी किया आदेश

नई दिल्ली, 9 अप्रैल: बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने शुक्रवार को रामनवमी को लेकर एक बड़ा आदेश जारी किया, जिसके तहत 10 अप्रैल को पूरे बेंगलुरु में मांस की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। इससे पहले महाशिवरात्रि और गणेश चतुर्थी पर मांस की बिक्री को प्रतिबंधित किया गया था। बीबीएमपी ने अपने आदेश में कहा कि उसके अधिकार क्षेत्र में आने वाली दुकानों और बूचड़खाने बंद रहेंगे। अगर कोई नियम को तोड़ेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Recommended Video

      Chaitra Navratri 2022: दुर्गाष्टमी पर महागौरी की पूजा, जानें कैसे करें कन्यापूजन ? | वनइंडिया हिंदी
      Karnataka

      इससे पहले चार अप्रैल को दक्षिण दिल्ली नगर निगम के मेयर मुक्केश सूर्यन ने एसडीएमसी आयुक्त को ये सुनिश्चित करने के लिए कहा था कि उसकी सीमा में आने वाली सभी दुकानें 11 अप्रैल तक बंद रहें। उस दौरान मेयर ने कहा था कि दिल्ली के अधिकांश परिवार नवरात्रि के दौरान लहसुन-प्याज नहीं खाते हैं। इस वजह से आम जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए जा रहे हैं। हालांकि बहुत से लोगों ने इस फैसले का विरोध भी किया था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+