MeToo: साजिद खान की गंदी हरकतों के बारे में लारा ने मुझे बताया था: महेश भूपति

मुंबई। 'मीटू' में फंसे साजिद खान को लेकर अब एक बड़ा बयान टेनिस स्टार और ब्रह्मांड सुंदरी लारा दत्ता के पति महेश भूपति ने दिया है, जिससे साजिद खान की मुसीबतें और ज्यादा बढ़ सकती हैं, महेश भूपति ने 'We The Women' इवेंट में कहा कि उनकी पत्नी लारा दत्ता ने 'हाउसफूल' की शूटिंग के दौरान साजिद खान की गंदी हरकतों के बारे में उन्हें बताया था, महेश ने कहा कि उस वक्त हम लोग लंदन में थे, एक दिन लारा अपनी करीबी हेअर ड्रेसर मित्र के साथ घर आईं तो काफी परेशान लगीं।

'साजिद खान की गंदी हरकतों के बारे में लारा ने मुझे बताया था'

'साजिद खान की गंदी हरकतों के बारे में लारा ने मुझे बताया था'

जब मैंने उनसे पूछा कि क्या कोई परेशान होने वाली बात है तब लारा और उनकी दोस्त ने मुझसे जो कहा वो काफी हैरान कर देने वाला था, लारा ने मुझे बताया कि आज फिल्म 'हाउसफूल' की शूटिंग के दौरान खुलेआम साजिद खान उनकी एक को-स्टार के साथ अश्लील हरकत कर रहे थे जब उसने उनका विरोध किया तो वो उस पर गुस्सा होने लगे। लारा की ये बात सुनकर मैंने उनसे कहा कि आप लोग जब वहां पर थे तो आप लोगों ने विरोध क्यों नहीं किया, जिस पर दोनों ने मेरी बात का समर्थन करते हुए कहा कि वो दोनों वर्किंग एग्रीमेंट की वजह से चुप रहीं।

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा ने शेयर की 18 साल पुरानी फोटो, याद किया गुजरा जमाना, तस्वीर देख आप भी मुस्कुरा उठेंगे
करियर खराब होने के डर से चुप रहते हैं लोग: भूपति

करियर खराब होने के डर से चुप रहते हैं लोग: भूपति

महेश भूपति ने कहा कि अक्सर फिल्मी दुनिया में लोग इसलिए भी चुप रह जाते हैं क्योंकि आवाज उठाने पर उन्हें काम मिलना बंद हो जाता है, उनका करियर खराब हो जाता है, महेश के मुताबिक खेल की दुनिया में ऐसा नहीं होता, वहां आपको कोई रोक नहीं सकता अगर आपमें टैलेंट है तो लेकिन बॉलीवुड में ऐसा होना मुश्किल है, महेश ने जिस इवेंट में ये बात कही, उसमें मशहूर पत्रकार बरखा दत्त भी मौजूद थीं।

 साजिद खान पर कई महिलाओं ने लगाए गंदे आरोप

साजिद खान पर कई महिलाओं ने लगाए गंदे आरोप

आपको बता दें कि डायरेक्टर साजिद खान पर कई महिलाओं ने अश्लील हरकत और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। साजिद ने सारे आरोपों का खंडन किया है इसलिए उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर कहा था कि वो हाउसफुल 4' से हट रहे हैं और जब तक वो इन आरोपों से मुक्त नहीं हो जाते, तब तक वो इस फिल्म का निर्देशन नहीं करेंगे। उन्होंने ये भी लिखा था कि जब तक सच सामने न आए तब तक वो मीडिया से आग्रह करते हैं कि उनके ख़िलाफ़ किसी तरह का जजमेंट न दिया जाए।

बहन फराह खान ने भी दिया बड़ा बयान

बहन फराह खान ने भी दिया बड़ा बयान

बता दें कि पत्रकार करिश्मा उपाध्याय, एक्ट्रेस सलोनी चोपड़ा और रेचन वाईट ने साजिद खान पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने ट्वीट्स में सारी घटनाओं को विस्तार से बताया है, जिसके बाद साजिद खान की काफी किरकिरी हुई है, उनकी बहन फरहा खान ने भी कहा कि अगर साजिद पर लगे आरोप साबित होते हैं तो वो भी अपने भाई का साथ नहीं देंगी और साजिद को उसके किए की सजा मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+