MeToo: महिला आयोग के नोटिस पर नाना पाटेकर के वकील का बयान, तनुश्री दत्ता के सारे आरोप झूठे

नई दिल्ली। मी टू मामले में तनुश्री दत्ता द्वारा लगाए गए यौन शोषण के गंभीर आरोपों का मामला महिला आयोग तक पहुंचा था। महिला आयोग ने इस मामले में नाना पाटेकर को नोटिस देते हुए तनुश्री दत्ता द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों पर उनसे जवाब मांगा था। वहीं, नाना पाटेकर के वकील अनिकेत निकम ने महिला आयोग के नोटिस पर कहा है कि सारे आरोप बेबुनियाद हैं।

me too: nana patekars lawyer rejected all charges on State Women Commissions notice

उन्होंने कहा है कि तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर जो भी आरोप लगाए हैं, वे सच से दूर हैं और झूठे हैं। तनुश्री नाना के खिलाफ महिला आयोग पहुंची थी और न्याय की गुहार लगाई थी। मी टू के मामले सामने आने के बाद फिल्म जगत से लेकर राजनीति से जुड़े कई लोगों पर यौन शोषण के आरोप लगे और देश में इसके खिलाफ अभियान चल पड़ा था।

नाना पाटेकर भी तनुश्री दत्ता के आरोपों को सिरे से खारिज कर चुके हैं। बता दें कि अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने साफ शब्दों में नाना पाटेकर पर इल्जाम लगाया था कि आज से 10 साल पहले यानी कि 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर नाना ने उनका सेक्शुअल हैरेसमेंट किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+