MeToo: क्या कूल हैं हम के डायरेक्टर पर मंदाना करीमी ने लगाए शोषण के आरोप

मुंबई। बिग बॉस का हिस्सा रह चुकीं मॉडल और अत्रिनेत्री मंदाना करीमी ने क्या कूल हैं हम के डायरेक्टर पर शोषण के आरोप लगाए हैं। करीमी का आरोप है कि क्या कूल हैं हम-3 की शूटिंग के दौरान निर्देशक उमेश हेगड़े ने उनके साथ बदसलूकी की, जिसके चलते उन्हें फिल्मों से ही दूर होना पड़ा। मीटू कैपेंन के तहत उन्होंने अपने साथ हुए इस कड़वे अनुभव को बताया है।

कई तरह से मुझे तंग किया गया

कई तरह से मुझे तंग किया गया

मंदाना ने कहा है कि एक गाने की शूटिंग के दौरान उमेश ने उनका शोषण किया, गाने में कई बदलाव किए, मुझे जल्दी सेट पर बुलाया गया तो कभी घंटो इंतजार कराया गया, मुझसे ऐसे कपड़े पहनने को कहा गया, जो मैं पहनने की सोच भी नहीं सकती थी। इस अनुभव ने मुझे अपने पसंदीदा प्रोफेशन से दूर कर दिया।

उत्पीड़न का मतलब सिर्फ गलत तरह से छूना ही नहीं

उत्पीड़न का मतलब सिर्फ गलत तरह से छूना ही नहीं

उत्पीड़न का मतलब गलत तरह से छूना ही नहीं है, ये किसी भी तरह से आपकी जिंदगी खराब कर देना है। हेगड़े के बर्ताव ने मुझे बहुत परेशा किया लेकिन मैंने किसी से कभी कोई बात नहीं की। बिग बॉस के सीजन 9 में कंटेस्टेंट रही ईरानी मूल की मंदाना करीमी साल 2012 में मॉडलिंग और एक्टिंग में अपना करियर बनाने आई थीं।

यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे कई स्टार

यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे कई स्टार

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाने के बाद कई महिलाएं अपने साथ भी इस तरह की घटनाओं का जिक्र कर रही हैं। कई बड़े सितारों पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। आलोकनाथ पर तो रेप का आरोप है। वहीं मीडिया जगत से जुड़े कई लोगों पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। मोदी सरकार में मंत्री एमजे अकबर पर भी यौन उत्पीड़न के आरोप हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+