एक्ट्रेस ने खोला राज, 'डायरेक्टर की डिमांड सुनकर मुझे गुस्सा आया और मैंने उसे थप्पड़ जड़ दिया'

दुनियाभर में महिलाएं #MeToo के जरिये यौन उत्पीड़न के खिलाफ अपनी आवाज उठा रही हैं। हॉलीवुड के बाद अब बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस भी इंडस्ट्री में होने वाले कास्टिंग काउच के खिलाफ खुलकर बोल रही हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस और मॉडल संजना अन्ने का भी नाम जुड़ गया है।

Sanjana Anne

नई दिल्ली। दुनियाभर में महिलाएं #MeToo के जरिये यौन उत्पीड़न के खिलाफ अपनी आवाज उठा रही हैं। हॉलीवुड के बाद अब बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस भी इंडस्ट्री में होने वाले कास्टिंग काउच के खिलाफ खुलकर बोल रही हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस और मॉडल संजना अन्ने का भी नाम जुड़ गया है। बिग बॉस तेलुगू की कंटेस्टेंट संजना ने शो में जाने से पहले अपने साथ हुए कास्टिंग काउच के हादसे को एक इंटरव्यू में बताया।

इंटरव्यू में बताई कास्टिंग काउच की बात

इंटरव्यू में बताई कास्टिंग काउच की बात

बिग बॉस तेलुगू में दिखाई दे रहीं संजना अन्ने ने अपने साथ हुए कास्टिंग काउच की घटना एक इंटरव्यू में बयां किया। संजना ने बताया कि फिल्म में काम दिलाने के लिए उनसे सेक्सुअल फेवर्स की मांग कर रहा था। संजना ने कहा, 'जब मैंने मॉडलिंग में अपना करियर शुरू किया और फिल्मों में काम तलाश रही थी, तब एक डायरेक्टर ने मुझसे मिलने के लिए कहा। उसने मुझसे पूछा कि वो कब मुझसे मिल सकता है।'

जब डायरेक्टर ने कर दी ये डिमांड

जब डायरेक्टर ने कर दी ये डिमांड

संजना ने बताया कि उन्हें लगा डायरेक्टर फिल्म के सिलसिले में उनसे मिलना चाहता है, लेकिन उसके दिमाग में कुछ और ही था। 'उसने कहा कि तुम्हें फिल्म इंडस्ट्री के बारे में तो मालूम ही होगा। बाद में मेरे एक दोस्त ने बताया कि वो मुझसे सेक्सुअल फेवर्स की डिमांड कर रहा था। फिर मैंने डायरेक्टर को मना कर दिया। उसके बाद उसके मैनेजर ने मुझे फोन किया।'

संजना ने डायरेक्टर को मारा थप्पड़

संजना ने डायरेक्टर को मारा थप्पड़

संजना ने बताया कि उन्होंने फिर डायरेक्टर को थप्पड़ भी मारा। संजना ने बताया, 'मैं अपने भाई और बहन के साथ उसके ऑफिस में गई। वहां डायरेक्टर और उसके मैनेजर ने मुझपर चिल्लाया और घटिया कमेंट किए। मैंने डायरेक्टर को चेतावनी दी और उसे थप्पड़ भी मारा।' संजना का ये इंटरव्यू पुराना है लेकिन कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल संजना बिग बॉस तेलुबू में कॉमनर कंटेस्टेंट की भूमिका में नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें: सेक्सुअल हैरेसमेंट पर तापसी पन्नू ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों दब जाती हैं ऐसी बातें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+