Me Too: आलोक नाथ ने विनता नंदा के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का केस, मुआवजे में मांगा एक रुपया
नई दिल्ली। #MeToo कैंपेन के तहत यौन उत्पीड़ना का आरोप झेल रहे बॉलीवुड और टीवी एक्टर आलोक नाथ ने राइटर और प्रोड्यूसर विनता नंदा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। आलोक नाथ ने विनता से लिखित में माफी मांगने और मुआवजा के तौर पर एक रुपए की मांग की है। बता दें कि विनता नंदा ने आलोक नाथ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

विनता ने मी टू कैंपेन के दौरान यौन उत्पीड़न का खुलासा किया था। अब देखना है कि विनता नंदा आलोक नाथ किस तरह से जवाब देती है। क्या वो माफी मांगती है या फिर वो कोर्ट की शरण में जाती हैं। अभी तक आलोक नाथ के केस के बारे में विनता की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि विनता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए आलोक नाथ पर रेप का आरोप लगाया था।
घर में किया रेप
विनता नंदा ने अपने पोस्ट में आलोक नाथ पर रेप का आरोप लगाते हुए लिखा था कि उनका व्यवहार इसके बाद और खराब होते चला गया। विनता ने अपने पोस्ट में लिखा था कि विडंबना यह है कि जो शख्स वास्तव में जानवर है उसे लोग इंडस्ट्री में संस्कारी के नाम से जानते हैं। आलोक नाथ पर हम साथ-साथ हैं की क्रू मेंबर ने भई उनके सामने पूरे कपड़े उतार देने का आरोप लगाया था।
यह भी पढ़ें- Me Too: सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड ने किया खुलासा, '5 साल की उम्र में नौकर ने...'
यह भी पढ़ें- Me Too: 'करण जौहर और शबाना आजमी बोलते क्यों नहीं?' कंगना ने बॉलीवुड की चुप्पी पर उठाए सवाल












Click it and Unblock the Notifications