MCD चुनाव: केजरीवाल पर बीजेपी का पलटवार, कहा- पहले एमसीडी के खाते में डालें 13 हजार करोड़
नई दिल्ली, 11 मार्च: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म हो गए हैं। जिस वजह से अब दिल्ली के एमसीडी चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए। अब बीजेपी नेताओं ने केजरीवाल के आरोपों पर पलटवार किया है।

बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पीसी में कई आरोप लगाए, मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि क्या उन्हें पता है कि नगर निगम ने पिछले साल सुधार की मांग की थी? दिल्ली सरकार ने जानबूझकर एमसीडी कर्मचारियों को 13,000 करोड़ रुपये से वंचित किया। केजरीवाल 13,000 करोड़ रुपये एमसीडी के बैंक खाते में जमा करें। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के लिए धन रोक दिया, यहां तक कि दिल्ली में पार्कों के रखरखाव के लिए फंडिंग भी बंद कर दी।
वहीं मीनाक्षी लेखी ने कहा कि केजरीवाल ने 2012 में झूठा वादा किया था कि वो स्थानीय निकायों को बजट का 20% देंगे, लेकिन नगर पालिकाओं को दिए जा रहे बजट का 7-8% में भी घोटाला किया जा रहा है। इस तरह चुनाव आयोग जैसी संस्था पर आरोप लगाना सही नहीं है। मैं केजरीवाल से पूछना चाहती हूं कि क्या नगर निगम के बिना कोई शहर जीवित रह सकता है? जैसा कि उन्होंने अब नगर पालिकाओं को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
केजरीवाल ने कही थी ये बात
अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के पक्ष में माहौल को देखते हुए चुनाव आयोग पर दबाव बनाकर ये इलेक्शन टाले गए हैं। केजरीवाल ने इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी को कटहरे में खड़ा किया और उनसे आयोग पर दबाव ना डालने की अपील भी की।












Click it and Unblock the Notifications