बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री से MBBS छात्रा करना चाहती है शादी, गंगोत्री से सिर पर कलश रखकर पदयात्रा
पं. धीरेंद्र शास्त्री से विवाह के लिए एक छात्रा पदयात्रा कर रही। उन्होंने चित्रकूट में रुककर साधू-संतों का आशीर्वाद लिया।

बागेश्वर धाम सरकार के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रसिद्धी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। अब एक छात्रा उनके लिए पदयात्रा कर रही, जो गंगोत्री से शुरू होकर मध्य प्रदेश में स्थित बागेश्वर धाम के मंदिर तक चलेगी। छात्रा के साथ उनके परिवार वाले भी हैं।
जानकारी के मुताबिक छात्रा का नाम शिवरंजनी तिवारी है। वो एमबीबीएस की छात्रा हैं। वो पंडित धीरेंद्र शास्त्री से विवाह करना चाहती हैं। इसी वजह से उन्होंने इस पदयात्रा को शुरू किया। इसके तहत वो गंगोत्री से सिर पर गंगाजल का कलश लेकर बागेश्वर धाम जा रहीं।
हाल ही में वो चित्रूकट में स्थित संतोष अखाड़ा पहुंची थीं। वहां पर उन्होंने परिवार के साथ साधू-संतों से मुलाकात की। इस दौरान अपनी मनोकामना बताते हुए उन्होंने सबका आशीर्वाद लिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी इच्छा पूर्ण होगी।
साधू-संतों ने कहा कि वैसे तो जोड़ियां भगवान बनाते हैं। उनकी इच्छा के अनुसार ही सब होता है, लेकिन अगर आज के जमाने में कोई शादी के लिए इतनी कठोर पदयात्रा कर रहा, तो वो उसे आशीर्वाद देते हैं। साथ ही कामना करते हैं कि जल्द दोनों की शादी हो।
वहीं दूसरी ओर शिवरंजनी ने बस इतना कहा कि वो गंगोत्री से सिर पर कलश रखकर यात्रा कर रही हैं। उन्होंने शादी के बारे में कुछ भी नहीं बोला। वो हर सवाल पर यही कहती रहीं कि सभी 16 तारीख का इंतजार करें।
उनके करीबियों के मुताबिक वो बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री से शादी करना चाहती हैं। इसी वजह से वो पदयात्रा कर रहीं। कई बार उन्होंने बात करते हुए उन्हें 'प्राणनाथ' कहा।
उत्तराखंड में हैं धीरेंद्र शास्त्री
वहीं दूसरी ओर रविवार को धीरेंद्र शास्त्री उत्तराखंड की राजधानी देहरादून विशेष विमान से पहुंचे। इसके बाद वो बद्रीनाथ धाम गए और पूजा-अर्चना की। उनकी यात्रा को काफी गुप्त रखा गया था। साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।












Click it and Unblock the Notifications