एमबीए चाय वाला प्रफुल्ल को लेकर यूजर ने किया बड़ा खुलासा, बताया क्या है MBA का फुल फॉर्म
MBA chai wala को लेकर एक ट्वीट वायरल हो रहा है। जिसमें कहा है गया कि प्रफुल्ल बिल्लोर एमबीए डिग्री धारी नही है। इसी के साथ उनके साथ लगने वाले एमबीए की फुलफॉर्म भी बताई है।

MBA Chai Wala: एमबीए चाय वाला के नाम से अपना स्टार्ट अप शुरू करने वाले प्रफुल्ल बिल्लोर (Prafull Billore) हाल ही में 90 लाख की मर्सिडीज कार (Mercedes) खरीदकर चर्चाओं में आए थे, जिसके बाद अब उन्होंने खुद को लेकर वायरल हुए एक ट्वीट को पोस्ट किया है, जिसके साथ ही उन्होंने पूछा कि इंटरनेट पर ये ये पोस्ट क्यों वायरल हो रही है?

प्रफुल्ल बिल्लोर MBA CHAI WALA
आज की तारीख में प्रफुल्ल बिल्लोर को किसी भी परिचय की जरूरत नहीं है। पहले चाय और अब वो एक मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। पूरा देश उनको एमबीए चायवाला के नाम से जानता हैं। बता दें कि एमबीए ड्रॉपआउट प्रफुल्ल ने साल 2017 में आईआईएम अहमदाबाद के बाहर चाय की थड़ी लगाने का फैसला किया और आज के वक्त में उनकी MBA CHAI WALA फ्रेंचाइजी देश के लगभग हर शहर में खुल चुकी है।

90 लाख रुपए की मर्सिडीज-बेंज खरीदी
एमबीए चाय वाला ब्रांड के नाम से फ्रेंचाइजी चलाने वाले प्रफुल्ल बिल्लोर ने हाल ही में 90 लाख रुपए की कीमत वाली ब्रांड न्यू प्रीमियम मर्सिडीज-बेंज एसयूवी खरीदी है। वहीं अब उनका ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक यूजर के पोस्ट को अपनी फोटो के साथ कोलाज बनाकर ट्वीट किया है।

एमबीए चाय वाला एमबीए नहीं है
दरअसल, वायरल पोस्ट में बताया गया है कि, "अभी पता चला है कि एमबीए चाय वाला एमबीए नहीं है। नाम में एमबीए वास्तव में मिस्टर बिल्लोर अहमदाबाद के लिए है, डिग्री के लिए नहीं" जिसके बाद यूजर्स भी उस पर अपने ही अंदाज में कमेंट कर रहे हैं।

यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा कि क्योंकि MBA वास्तव में अब MBA नहीं है। एक और यूजर ने लिखा हाहाहा... नफरत करने वालों को बस एक बहाना चाहिए! उनके सपोर्ट में एक अन्य यूजर ने लिखा- डिग्री के पीछे क्यों पड़े हैं लोग, भले ही एमबीए की डिग्री नहीं है लेकिन मेहनत तो की ह ना।












Click it and Unblock the Notifications