मायावती बोलीं- पीएम मोदी आरक्षण पर देश को कर रहे हैं गुमराह, खाली पड़े लाखों आरक्षित पदों का हिसाब-किताब दें
नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी पर आरक्षण को लेकर बड़ा हमला बोला। मायावती ने कहा कि पीएम मोदी पिछड़े वर्ग को दिए जाने वाले आरक्षण के मुद्दे पर देश को ये कहकर गुमराह कर रह हैं कि इसे खत्म नहीं किया जा सकता है। उन्होंने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये उनके लिए 'जुमले' के अलावा कुछ नहीं है। मायावती दावा करती है कि उनकी पार्टी की उत्तर प्रदेश के अंदर दलितों में सबसे ज्यादा पैठ हैं। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के एक दिन बाद उन्होंने ट्विटर के जरिए मोदी पर हमला किया।
'पीएम मोदी ने आरक्षण की व्यवस्था को किया निष्क्रिय'
बीएसपी सुप्रीमो ने हिंदी में किए गए अपने पहले ट्वीट में लिखा कि पीएम श्री मोदी द्वारा आरक्षण पर भी देश को गुमराह करने का प्रयास जारी है कि इसे खत्म नहीं किया जाएगा जो वास्तव में इनकी एक और जुमलेबाजी है क्योंकि कांग्रेस की तरह इनके शासनकाल में भी एससी/ एसटी /ओबीसी आरक्षण की व्यवस्था को पूरी तरह से निष्क्रिय व निष्प्रभावी बना दिया गया है,क्यों?
'पीएम मोदी हिसाब-किताब दें'
मायावती ने सरकारी नौकरियों में आरक्षित लाखों पदों को ना भरने पर पीएम मोदी पर हमला करते हुए अगले ट्वीट में लिखा कि इसके अलावा, दलितों, आदिवासियों व ओबीसी वर्गों के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षित लाखों पदों को नहीं भर कर इन उपेक्षित वर्गों के लोगों का हक मारने का काम क्यों बीजेपी की केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा लगातार किया जा रहा है? बीजेपी व पीएम श्री मोदी पहले इसका भी हिसाब-किताब दें।
ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019 की पूरी जानकारी

'मोदी ने यूपी की जनता के साथ किया विश्वासघात'
मायावती ने 21 भी अप्रैल को ट्वीट करके भी पीएम मोदी पर यूपी की जनता के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया था। मायावती ने अपने ट्वीट में लिखा था कि श्री नरेन्द्र मोदी यूपी में घूम-घूम कर कह रहे हैं कि यूपी ने उन्हें देश का पीएम बनाया है, जो सही है लेकिन उन्होंने यूपी की 22 करोड़ जनता के साथ वादाखिलाफी व विश्वासघात क्यों किया? यूपी अगर उन्हें पीएम बना सकता है तो उन्हें उस पद से हटा भी सकता है जिसकी पूरी तैयारी दिखाई पड़ती है।

'यूपी में बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन'
यावती की बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी(एसपी) और अजीत सिंह की अगुवाई वाले राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) ने उत्तर प्रदेश में बीजेपी से निपटने के लिए अभूतपूर्व गठबंधन किया है। गौरतलब है कि मायावती और समाजवादी पार्टी लंबे समय से प्रतिद्वंद्वी थे। इस बार समझौते के तहत 38 सीटों पर बीएसपी ,37 सीटों पर सपा और तीन सीटों पर आरएलडी लड़ रही है। वहीं दो रायबरेली और अमेठी सीट कांग्रेस के लिए पार्टी ने छोड़ी है।
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications