सपा नेता का शर्मनाक बयान: माया भी कुंआरी और मोदी भी कुंवारे, दोनों का रिश्ता पक्का
शामली।
लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है नेताओं के विवादित बयानों की बाढ़ सी आ गई है। यूपी के कैराना लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नाहिद हसन ने भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी और बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और गैरजिम्मेदाराना बयान दिया है। हसन के इस बयान के बाद विवाद शुरु हो गया है। इस विवादास्पद बयान को लेकर नाहिद हसन पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मोदी व मायावती पर प्रहार करते हुए हसन ने कहा कि मायावती और नरेन्द्र मोदी का रिश्ता पुराना है। id="toptextpromo">नाहिद
ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि मायावती भाजपा नेता नरेन्द्र मोदी की गोद में तीन बार बैठ चुकी हैं। सपा नेता ने कहा कि माया भी कुंवारी हैं और मोदी भी कुंवारे, दोनों का रिश्ता पक्का'। नाहिद हसन ने कहा कि मायावती ने पहले उनके दादा से पंगा लिया था, दूसरी बार पिताजी से। उन्होंने कहा कि मायावती ने अब पंगा उनके साथ लिया है। उनका मतलब था के 1984 के लोकसभा चुनाव में उनके बाबा अख्तर हसन ने मायावती को हराया था। उसके बाद लखनऊ में गेस्ट हाउस कांड उनके पिता मुनव्वर हसन का नाम भी उछला था। अब यदि मायावती उनके सामने प्रचार करने आती है तो वो भी उसे देख लेंगे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>साथ
ही नाहिद ने कहा कि मायावती का पागल हाथी शामली व कैराना में नहीं घुस पाएगा।सुर्खियां बटोरने के चक्कर में नाहिद यहां तक भूल गए कि अब तक उनकी मां BSP से ही सांसद रही हैं। नाहिद ने शामली में इंटर कॉलेज के पास एक सभा को संबोधित करते हुए ये बयान दिया। आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर नाहिद हसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शामली के जिला मजिस्ट्रेट एन पी सिंह ने रविवार को कहा कि समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नाहिद हसन के खिलाफ आईपीसी की धारा 171 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है।











Click it and Unblock the Notifications