महाराष्ट्र में मौलवी कोरोना वायरस से पॉजिटिव, संपर्क में आए 53 लोग आइसोलेशन में

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। राज्य में अब तक संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 125 हो गई है। अब फिलीपीन के कुछ नागरिकों के संपर्क में आए एक मौलवी की कोरोना वायरस की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिसके बाद मौलवी के संपर्क में आए 53 लोगों को होम क्वारंटाइन करने का आदेश दिया गया है। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है।

पत्नी और बेटे की जांच के लिए सैंपल लिए गए

पत्नी और बेटे की जांच के लिए सैंपल लिए गए

नवी मुंबई नगरपालिका का कहना है कि मौलवी की पत्नी और बेटे की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि 3 मार्च से 12 मार्च के बीच किसी आध्यात्मिक काम से नवी मुंबई के वाशी में स्थित मस्जिद में फिलीपीन के सात नागरिक आए थे। इनमें से तीन बाद में कोरोना से पॉजिटिव भी पाए गए। तीनों में से एक बाद में ठीक हो गया था, लेकिन फिर रविवार रात उसकी मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में किडनी फेल होने से मौत हो गई। अधिकारी का कहना है कि मौलवी इस शख्स के संपर्क में भी आया था।

1200 घरों की स्क्रीनिंग की गई

1200 घरों की स्क्रीनिंग की गई

जब मंगलवार को मौलवी की कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उसके संपर्क में आए 53 लोगों को (जो उस समय मस्जिद में मौजूद थे, जब फिलीपीन के नागरिक वहां आए थे) होम क्वारंटाइन के आदेश दिए गए हैं। साथ ही मस्जिद के पास स्थित कम से कम 1200 घरों की स्क्रीनिंग की गई और इलाके को सैनिटाइज भी किया गया है। नवी मुंबई में अब तक पांच कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। जिसमें मस्जिद का मौलवी, फिलीपीन के तीन नागरिक और एक स्थानीय शख्स शामिल है। स्थानीय शख्स ने तुर्की की यात्रा की थी।

250 लोगों को होम क्वारंटाइन की सलाह

250 लोगों को होम क्वारंटाइन की सलाह

अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई में अब तक करीब 250 लोगों को होम क्वारंटाइन की सलाह दी गई है। वहीं विदेश से लौटे 58 लोगों को एनएमएमसी की क्वारंटाइन फैसिलिटी में रखा गया है। बुधवार को 10 लोगों के होम क्वारंटाइन का समय खत्म हुआ है। इनमें कोरोना वायरस के कोई संक्रमण नहीं पाए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+