मुंबई स्थित गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर
नई दिल्ली। मुंबई के एक गोदाम में भीषण आग लगने की खबर है। जानकारी के अनुसार जोगेश्वरी इलाके में स्थित में एक गोदाम में आग लग गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है। 7 फायर टेंडर आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि आग किस वजह से लगी है।

बता दें कि इससे पहले चेन्नई के माधवराम इलाके में शनिवार को एक तेल गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर है कि इसे बुझाने के लिए 500 दमकलकर्मी और 26 फायर ब्रिगेड की गाडियां पहुंची थी। वहीं गुजरात के सूरत में पांडेसरा जीआईडीसी में स्थित वॉकी टोजियम केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से भीषण आग लग गई थी। अचानक हुए इस ब्लास्ट में एक के बाद एक कई धमाके हुए। जिससे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। एक मजदूर तो जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से ही कूद गया। जख्मी होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने में करीब दो घंटे मशक्कत करनी पड़ी।












Click it and Unblock the Notifications