AAP की जीत के बाद बोलीं सुनीता केजरीवाल- ये मेरा बेस्ट बर्थडे गिफ्ट है, आज सत्य की जीत हुई है
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से सत्ताधारी पार्टी आप की सरकार की वापसी हुई है, अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी 63 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और भाजपा सिर्फ 7 सीटों पर अटकी हुई है, जबकि कांग्रेस का दूसरी बार भी खाता नहीं खुला है, अभी तक के रुझानों से साफ है कि अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। इस जीत के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का आज बर्थडे भी है।
Recommended Video
'पार्टी की जीत शानदार बर्थडे गिफ्ट है'
पार्टी की इस शानदार जीत के बाद सुनीता केजरीवाल ने कहा कि इससे शानदार गिफ्ट कुछ और हो ही नहीं सकता है, आज सत्य की जीत हुई है, आज की जीत साबित करती है कि काम करने वाले के साथ ही जनता साथ होती है, उम्मीद करती हूं कि इस जीत से दूसरी राजनीतिक पार्टियां सबक लेंगी।
आज है सुनीता केजरीवाल का 54वां जन्मदिन
मालूम हो कि आज सोशल मीडिया पर लोग सुनीता केजरीवाल को उनके 54वें जन्मदिन पर बधाई दे रहे हैं तो वहीं आज अरविंद केजरीवाल ने आज पार्टी के दफ्तर में अपने साथियों और कार्यकर्ताओं के बीच अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल को केक खिलाकर उनके जन्मदिन की बधाई दी है।

केजरीवाल ने आईलवयू कहकर दिल्लीवासियों को धन्यवाद दिया
गौरतलब है कि जीत के बाद पार्टी दफ्तर में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे केजरीवाल ने आईलवयू कहकर दिल्लीवासियों को धन्यवाद दिया है, मैं अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के लोगों को आप की जीत पर बधाई देता हूं। लोगों ने दिखाया है कि देश 'जन की बात' से चलेगा, 'मन की बात' से नहीं, आप लोगों ने तीसरी बार अपने बेटे पर भरोसा किया है, ये हर उस परिवार की जीत है जिसने मुझे अपना बेटा समझा और समर्थन दिया, आज दिल्ली के लोगों ने नई किस्म की राजनीति को जन्म दिया है। दिल्ली के लोगों ने कह दिया कि वोट उसी को जो घर-घर को पानी देगा, सड़क बनवाएगा, मोहल्ला क्लीनिक बनवाएगा, यही राजनीति देश को 21वीं सदी में ले जाएगी, ये जीत भारत माता की जीत है।












Click it and Unblock the Notifications