नितिन गडकरी की बेटी की शादी में पहुंचे कई दिग्गज नेता, देखिए हाई प्रोफाइल शादी की तस्वीरें
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तीन संतानों में सबसे छोटी हैं केतकी। उनकी शादी आदित्य से हुई, जो फेसबुक में काम करते हैं।
मुंबई। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की बेटी केतकी की शादी में देश की कई दिग्गज हस्तियां पहुंचीं। बाबा रामदेव, आरएसएस मुखिया मोहन भागवत समेत कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे।

गडकरी की सबसे छोटी बेटी हैं केतकी
नितिन गडकरी की सबसे छोटी बेटी केतकी की शादी रविवार को आदित्य से हुई जो अमेरिका में फेसबुक में काम करते हैं। दिल्ली में दोनों की शादी का रिसेप्शन 8 दिसंबर को होगा।

इसमें राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत विपक्षी नेताओं को भी इनवाइट किया गया है। नितिन गडकरी के दो बेटे और एक बेटी हैं। दोनों बेटों की शादी पहले ही हो चुकी है।

शादी में पहुंचे कई दिग्गज नेता
केतकी और आदित्य की शादी में होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू, मेनका गांधी, प्रकाश जावड़ेकर, हंसराज अहीर शामिल हुए।

केतकी और आदित्य को आशीर्वाद देने बाबा रामदेव, आरएसएस के मुखिया मोहन भागवत और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी पहुंचे। शिवसेना के चीफ उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के राज ठाकरे भी शादी में शामिल हुए।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, उनके मंत्रीमंडल के कई सदस्य और अन्य कई राज्यों के मुख्यमंत्री इस शादी में आए।

विवादों में घिरी थी गडकरी की बेटी की शादी
नितिन गडकरी की बेटी की शादी पर भी ऐसी रिपोर्ट आई थी कि मेहमानों को लाने और ले जाने के लिए 50 चार्टर्ड प्लेन बुक किए गए थे। गडकरी के कार्यालय ने इस खबर का खंडन करते हुए कहा कि केतकी की शादी में नागपुर में 10-12 चार्टर्ड प्लेन उतरे।














Click it and Unblock the Notifications